50 साल की उम्र में नीना गुप्ता ने की शादी, बोला- लॅाकडाउन में पहली बार हम पति-पत्नी की तरह साथ रहे
लोकप्रिय एक्ट्रेस नीना गुप्ता हमेशा से निजी जिंदगी में अपने बोल्ड कदम को लेकर चर्चा में रही हैं। एक्टिंग के साथ खुद के जीवन के फैसले को लेकर नीना गुप्ता बेबाक तरीके से बात करती आयी हैं। कोरोना लॅाकडाउन के कारण बीते एक साल से नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव हैं और अपने कई पोस्ट शेयर करती रहती हैं।
जिसका हिस्सा कई दफा उनके पति भी होते हैं।नीना गुप्ता की निजी जिंदगी की बात करें तो वो भी काफी दिलचस्प है। नीना गुप्ता ने 50 साल की उम्र में विवेक मेहरा से शादी की थी। बढ़ती उम्र में शादी करके नीना गुप्ता चर्चा में आ गई थीं। पहली बार नीना गुप्ता ने लॅाकडाउन और शादी पर अपने मन की बात सामने रखी है।

एक इंटरव्यू में नीना गुप्ता ने बताया है कि कैसे लॅाकडाउन में पति के साथ जो उन्होंने वक्त शेयर किया है उन्हें ऐसा मौका शादी के बाद पहली बार मिला है। जहां पर उन्हें पति-पत्नी की तरह रहने का अवसर मिला। नीना ने बातचीत में ये भी बताया कि मैं अपनी खुशियों के लिए पति पर निर्भर नहीं हूं। पहले लॅाकडाउन में मुझे पति के साथ वक्त बिताने का मौका मिला।


Click it and Unblock the Notifications











