अक्षय कुमार की सूर्यवंशी में दिखेंगी 2018 की ''बेस्ट एक्ट्रेस''- यहां जानें फिल्म की डिटेल्स
रोहित शेट्टी के निर्देशन में बन रही फिल्म सूर्यवंशी 2020 मार्च में रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग पूरे जोर शोर से चल रही है। जहां एक ओर खबर है कि फिल्म के कुछ हिस्सों की शूटिंग फिर से होने वाली है। वहीं, रोहित शेट्टी फिल्म में कुछ नए किरदारों को भी जोड़ने वाले हैं।
दरअसल, मेकर्स फिल्म की कहानी में कुछ बदलाव ला रहे हैं और कुछ नए किरदारों में जोड़ा जा रहा है, जैसे कि अक्षय के माता- पिता.. जो पहले कहानी का हिस्सा नहीं थे। अक्षय कुमार फिल्म में एटीएस चीफ वीर सूर्यवंशी का किरदार निभा रहे हैं, जो आतंकवाद से निपटते दिखेंगे। वहीं, नीना गुप्ता को अक्षय की मां के किरदार के लिए फाइनल किया गया है, और एक एक्टर को पिता के लिए भी फाइनल कर लिया गया है, लेकिन फिलहाल एक्टर का नाम बाहर नहीं आया है। फिल्म में एक इमोशनल मोड़ देने के लिए किरदारों को जोड़ा जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications