'सांड की आंख' कास्टिंग विवाद पर नीना गुप्ता का अगला ट्वीट- ''अपना टाइम आएगा''
फिल्म 'सांड की आंख' ट्रेलर रिलीज के साथ ही विवादों में आ चुका है। कई लोगों का मानना है कि 60 साल के उम्र की दो महिलाओं को दिखाने के लिए तापसी पन्नू और भूमि पेडनेकर की वजह दो उसी उम्र की एक्ट्रेसस को क्यों नहीं लिया गया? जैसे कि नीना गुप्ता, शबाना आज़मी, राम्या कृष्णण आदि। बता दें, फिल्म में तापसी और भूमि को मेकअप की मदद से उम्रदराज़ दिखाया गया है।
एक्ट्रेस नीना गुप्ता ने भी फिल्म की कास्टिंग पर एक ट्वीट कर लिखा था कि कम से कम हमारी उम्र के रोल तो हमसे करा लो भाई.. वहीं, इस मामले को तूल दे दी कंगना रनौत की बहन रंगोली ने। जहां उन्होंने बताया कि ये फिल्म कंगना को भी ऑफर की गई थी, लेकिन उसने रिजेक्ट कर दी थी क्योंकि उसे यह गलत लगा था।

इस पर तापसी ने भी लंबा चौड़ा जवाब दिया था। बहरहाल, नीना गुप्ता ने मामले को ज्यादा तूल नहीं देते हुए, जल्द ही शांत किया और दूसरे ट्वीट में लिखा- ''मुझे सांड की आंख का ट्रेलर पसंद आया और मैं दोनों एक्ट्रेस (तापसी पन्नू व भूमि पेडनेकर) का सम्मान करती हूं.. चलो फिल्म के लिए शुभकामनाएं अनुराग कश्यप को भी जिन पर मुझे बहुत फक्र है.. चलो अपना टाइम आएगा.."
सांड की आंख 2019 दिवाली पर रिलीज होने वाली है। फिल्म को प्रोड्यूस कर रहे हैं अनुराग कश्यप और डायरेक्ट कर रहे हैं तुषार हीरानंदानी। फिल्म की कहानी चंद्रो और प्रकाशी पर आधारित है, जो देश की सबसे बूढ़ी महिला शार्प शूटर हैं। प्रकाशो और चंद्रो हर जगह, शूटर दादी, रिवॉल्वर दादी के नाम से जानी जाती हैं। दोनों की उम्र लगभग 86 साल के आसपास है। दोनों ने लंबे समय तक निशानेबाज़ी में नाम रोशन किया है। 1999 - 2016 के बीच दोनों दादियों ने मिलकर 25 नेशनल शूटिंग चैंपियनशिप जीती है।


Click it and Unblock the Notifications












