अक्षय कुमार की मां लग ही नहीं पा रही थीं ये एक्ट्रेस, इसलिए छोड़ी फिल्म
हाल ही में खबर थी कि मशहूर अभिनेत्री नीना गुप्ता ने रोहित शेट्टी की सूर्यवंशी की शूटिंग शुरू करने के तीन दिन के अंदर ही फिल्म छोड़ दी थी। इसका कारण किसी को पता नहीं था। बाद में पता चला कि रोहित को उनका किरदार ज़्यादा जमा नहीं।
नीना गुप्ता ने भी कहा कि उनका किरदार फिल्म के लिए काम नहीं कर रहा था इसलिए उन्होंने फिल्म छोड़ दी। रोहित शेट्टी ने वादा भी किया कि वो इसकी भरपाई ज़रूर करेंगे।

लेकिन अब सूत्रों की मानें तो बात और भी दिलचस्प थी। दरअसल, नीना गुप्ता फिल्म में अक्षय कुमार की मां का किरदार निभा रही थीं लेकिन उन्होंने अक्षय कुमार के साथ शूट किया तो रोहित शेट्टी को एहसास हुआ कि नीना गुप्ता, अक्षय कुमार की मां लग ही नहीं रही हैं।
गौरतलब है कि नीना गुप्ता 60 साल की हैं और अक्षय कुमार 52 साल के। उम्र में नीना गुप्ता, अक्षय से केवल 8 साल बड़ी हैं। वैसे बॉलीवुड में कई ऐसी फिल्में हैं जहां हीरो को मिली कम उम्र की मम्मियां -


Click it and Unblock the Notifications