नीना गुप्ता को बरेली एयरपोर्ट के VIP लाउंज में नहीं मिली एंट्री, एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर शेयर किया दर्द!

Neena Gupta: एक्ट्रेस नीना गुप्ता हाल ही में बरेली पहुंची थीं, जहां के एयरपोर्ट से उन्होंने अपना एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। दरअसल, बरेली एयरपोर्ट पर उन्हें VIP लाउंज में जाने से रोक दिया गया और कहा गया कि वो लाउंज सिर्फ VIP लोगों के लिए है। एक्ट्रेस ने इसी घटना पर वीडियो शेयर किया है।
नीना गुप्ता सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपने वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती हैं, कभी अपने लुक की, कभी अपने अनुभव की.. तो कभी किसी घटना से जुड़ी।
मुझे लगा मैं VIP हूं, लेकिन..
बरेली एयरपोर्ट वाली घटना पर एक्ट्रेस ने वीडियो में कहा, "मैं बरेली एयरपोर्ट से बोल रही हूं। ये रिजर्व लाउंज है, जहां जाकर मैं एक बार बैठी थी पर आज मुझे वहां नहीं जाने दिया गया। ये रिजर्व लाउंज VIP के लिए होता है। मुझे लगा कि मैं भी VIP हूं पर अभी तक मैं VIP नहीं बनी हूं। VIP बनने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ेगी तो अच्छा है कि इस बहाने मैं VIP बनने के लिए मेहनत करुंगी। आप सभी का शुक्रिया।"
नीना गुप्ता के इस वीडियो तमाम तरह के कमेंट्स आ रहे हैं और उन्हे सपोर्ट कर रहे हैं। वायरल वीडियो पर एक यूजर ने लिखा- "नीना जी, आप जानती हो कि आप क्या हो। इन लोगों को नहीं पता कि सही लोगों की कैसे वैल्यू की जाती है। आपको उनके इवैल्यूएशन की जरूरत नहीं।" वहीं, एक अन्य ने लिखा- "आपकी ईमानदारी के लिए आप हमेशा वीआईपी हो।"
बता दें, नीना गुप्ता बीते दिनों उत्तराखंड के मुक्तेश्वर छुट्टी मनाने गई थीं। मुक्तेश्वर से मुंबई की वापसी के लिए उन्हें बरेली एयरपोर्ट से फ्लाइट पकड़नी थी।


Click it and Unblock the Notifications