छाछठ की उम्र में नीना गुप्ता का ग्लैमर, केक खिलाने में छूटे अनुपम खेरे पसीने

Neena Gupta Cleavage Look: बॉलीवुड की 'चोली गर्ल' यानि के नीना गुप्ता ने बार फिर से अपनी चोली से खेल कर दिया है। नीना गुप्ता ने बुधवार को अपना 66वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। 66वें बर्थडे सेलिब्रेशन से नीना गुप्ता की तस्वीरों और वीडियो ने सोशल मीडिया पर कब्जा जमा लिया है। नीना गुप्ता ने साबित कर दिया 66 पर सठियाना को दूर बल्कि अभी तो उनका जोश आज भी नई उम्र की अभिनेत्रियों जैसा ही है।
नीना गुप्ता पिछले कुछ महीनों पहले ही नानी बनी हैं लेकिन उनका ग्लैमर उन्हें संतूर नानी बनाता दिखाई दे रहा है। अपने 66वें जन्मदिन का सेलिब्रेशन अभिनेत्री ने अपने करीबी दोस्तों और परिवार के साथ मनाया। अब उनके बर्थडे सेलिब्रेशन के कुछ फोटोज-वीडियोज सामने आए हैं।
नीना गुप्ता इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' के प्रमोशन में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, कोंकणा सेन शर्मा, पंकज त्रिपाठी और निर्देशक अनुराग बसु जैसे मंझे हुए स्टार्स दिखाई देने वाले हैं। ऐसे में नीना गुप्त ने फिल्म के प्रमोशन के बीच अपना बर्थडे केक भी काटा। इस दौरान नीना गुप्ता का बोल्ड लुक हर किसी को हैरान कर रहा था।
ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर नीना गुप्ता ने केक काटकर अपना जन्मदिन मनाया। इस दौरान नीना की ड्रेस देख हर कोई बस उन्हें देखता ही रह गया। इस दौरान नीना व्हाइट कलर का रन काफ्तान कुर्ता कैरी किया, जिसका गला आगे से काफी बड़ा था। इस ड्रेस के साथ नीना ने गोल्डन कलर की 'बिस्किट ब्रा' पहनी, जो उनके लुक को बेहद बोल्ड बना रहा था। बता दें कि नीना की ये ड्रेस उनकी बेटी मसाबा गुप्ता के फैशनेबल, हाउस ऑफ मसाबा का था।
66 साल की नीना गुप्ता का ये बोल्ड फैशन जहां सोशल मीडिया पर कई यूजर्स को काफी पसंद आ रहा है, तो कई उन्हें ट्रोल करते नजर आ रहे। नीना के कई फैंस ने कमेंट में लिखा कि 'एज इज जस्ट ए नंबर'। एक यूजर ने कमेंट कर लिखा, 'थोड़ा तो शर्म कीजिए,अपनी उम्र के हिसाब से कपड़े पहनने चाहिए।' एक दूसरा लिखता है, 'इस उम्र में आपसे इस तरह के ड्रेस की उम्मीद नहीं थी।' एक ने लिखा, 'इतना मॉर्डन भी नहीं होना चाहिए की अपनी संस्कृति तक को भूल जाएं।' एक दूसरा लिखता है, 'रेखा जी और हेमा मालिनी जी के चरणों में प्रणाम... जो नई पीढ़ी को बतलाते है कि बुढ़ापे में कैसे रहना है।' ऐसे कई और कमेंट्स इस वीडियो पर आ रहे हैं।
ट्रेलर लॉन्च के बाद नीना गुप्ता ने देर रात अपने दोस्तों के साथ भी बर्थडे सेलिब्रेट किया। जन्मदिन के जश्न में नीना गुप्ता ऑल ब्लैक ड्रेस में नजर आईं। इस दौरान नीना गुप्ता ने बच्चों की तरह हाथों में बैलून लेकर भी पोज दिए। अपने जन्मदिन के जश्न में नीना गुप्ता किसी दीवा से कम नहीं लगीं। तो वहीं उनका फैशन सेंस आजकल की अभिनेत्रियों को भी टक्कर दे रहा था।
करीबियों और दोस्तों के साथ नीना गुप्ता की इस बर्थडे पार्टी में कुछ खास लोग ही शामिल हुए। इनमें आलिया भट्ट की मां सोनी राजदान, अनु रंजन, नीना गुप्ता के पति, बेटी मसाबा गुप्ता और उनके पति जैसे उनके परिवार और सबसे अच्छे दोस्त शामिल हुए।


Click it and Unblock the Notifications