..................... Neena gupta befitting reply on dating tips says i have always dated worng people i cant not give dating advise - Hindi Filmibeat

64 साल की उम्र में नीना गुप्ता को लव लाइफ पर हो रहा है पछतावा, बोलीं- मैंने हर बार गलत आदमी के साथ...

Neena gupta

Neena Gupta Interview: नीना गुप्ता बॉलीवुड की सबसे बोल्ड और बिंदास हीरोइनों में शुमार हैं। जितनी शानदार नीना गुप्ता की रील लाइफ रही उससे कही ज्यादा कठिन सफर नीना गुप्ता ने रीयल लाइफ में तय किया है। अपनी पर्सनल लाइफ में काफी संघर्षों का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने बहुत आत्मविश्वास के साथ इसे मैनेज किया। नीना एक मजबूत और स्वतंत्र महिला हैं, जो अक्सर अपनी कंट्रोवर्शियल लाइफ चॉइस के लिए सुर्खियां बटोरती हैं और इससे लोगों को सबक भी देती हैं।

हालांकि, अपनी हालिया बातचीत में नीना ने डेटिंग संबंधी कोई भी सलाह देने से इनकार कर दिया और इसके पीछे की वजह का खुलासा किया। रणवीर अल्लाहबादिया के साथ साक्षात्कार में नीना गुप्ता ने एक बार कपल थेरेपी में जाने के बारे में बात की और खुलासा किया कि उनकी और उनके पति विवेक मेहरा की शादी में शुरुआत में बहुत सारी समस्याएं थीं। उन्होंने हेल्दी कम्युनिकेशन के महत्व पर बात करते हुए कहा, ''मैं एक बार थेरेपी के लिए गई थी। जब मैं अपने पति से मिली थी, तो वह पहले से ही शादीशुदा थे और उनके बच्चे भी थे, इसलिए बहुत सारी समस्याएं थीं, तो एक बार हम कपल थेरेपी के लिए गए थे। बात करना हेल्दी है, भले ही वह अपने आप से ही क्यों न हो। मैं दीवार से भी बात कर सकती हूं।''

जब होस्ट ने नीना गुप्ता से अपने फैंस को रिलेशनशिप पर सलाह देने के लिए कहा, तो अभिनेत्री ने तुरंत इनकार कर दिया। अपनी लव लाइफ पर कटाक्ष करते हुए उन्होंने कहा कि उन्होंने हमेशा गलत लोगों को डेट किया है, इसलिए वह सलाह के लिए सही व्यक्ति नहीं होंगी। नीना ने कहा, ''मैं रिश्ते पर सलाह देने वाली गलत व्यक्ति हूं। मैंने हमेशा गलत लोगों को डेट किया है। कृपया मुझसे न पूछें क्योंकि मैं बहुत ही मूर्खतापूर्ण और गलत जवाब दूंगी।''

नीना गुप्ता की बेटी मसाबा गुप्ता ने साल 2015 में मधु मंटेना के साथ शादी की थी, लेकिन उनकी शादी 2019 में समाप्त हो गई। बाद में मसाबा ने 27 जनवरी 2023 को अभिनेता सत्यदीप मिश्रा से शादी कर ली। मसाबा की लव लाइफ के बारे में बात करते हुए नीना गुप्ता ने साझा किया कि उन्होंने अपनी बेटी की शादी मधु मंटेना से कराई थी और खुलासा किया कि जब मसाबा अपने पहले पति से अलग हुई थीं, तो वह एक महीने के लिए शॉक्ड हो गई थीं।

उन्होंने कहा, ''मसाबा शुरू में शादी नहीं करना चाहती थीं। वह अपने होने वाले पति के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रहना चाहती थीं, लेकिन मैंने कहा, 'नहीं, आप उनके साथ शिफ्ट नहीं होंगी। तुम शादी कर लो।' यह एक गलती थी, वे अलग हो गए। मैं तबाह हो गई थी, मैंने इसकी कभी कल्पना भी नहीं की थी, क्योंकि मैं और मेरे पति दोनों अपने एक्स पार्टनर से प्यार करते थे और अब भी करते हैं। वह वाकई बहुत अच्छे इंसान हैं, लेकिन बात नहीं बनी तो नहीं बनी। जब उन्होंने मुझे बताया तो मैं एक महीने तक शॉक्ड थी। वह बहुत कठिन समय था। यह आपके हाथ में नहीं है, यह किसी और का जीवन है।''

नीना गुप्ता कई लोगों के लिए प्रेरणा हैं, क्योंकि उनका जीवन गुलाबों के बिस्तर जैसा नहीं था। उन्हें अपने फैसलों के लिए बहुत आलोचनाओं का सामना करना पड़ा है। अभिनेत्री को वेस्टइंडीज के क्रिकेटर विवियन रिचर्ड्स से प्यार हो गया था और वह बिना शादी के अपनी बेटी मसाबा गुप्ता के साथ प्रेग्नेंट हो गई थीं।

उन्होंने उस समय में अपनी बच्ची को अकेले पालकर रूढ़िवादिता को तोड़ा, जब सिंगल मॉम को घृणा की दृष्टि से देखा जाता था। नीना गुप्ता अपनी निजी जिंदगी को लेकर हमेशा मुखर रही हैं और उन्हें अपनी बेटी मसाबा को एक सिंगल मदर के रूप में पालने पर गर्व है।

Read more about: neena gupta bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X