सुहागरात के बिस्तर के सामने 64 साल की एक्ट्रेस ने इस शख्स के साथ दिया ऐसा पोज

Neena Gupta Lust Stories 2: बॉलीवुड अभिनेत्री नीना गुप्ता इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म की जान बनी हुई हैं। 64 साल की उम्र में भी नीना गुप्ता की फिटनेस और खूबसूरती जस की तस बरकरार है। अब नीना गुप्ता बोल्ड ओटीटी सीरीज लस्ट स्टोरीज सीजन 2 में अपनी एक्टिंग का जलवा दिखाने के लिए तैयार हैं।
इसी बीच सोशल मीडिया पर नीना गुप्ता ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है जो कि आग की तरह वायरल हुई जा रही है। नीना गुप्ता के इस लेटेस्ट पोस्ट की बात करें तो हसीना इस दौरान फिल्म मेकर आर बाल्कि के साथ पोज देती दिखाई दे रही हैं। दिलचस्प बात ये ही कि आर बाल्कि और नीना गुप्ता की इस तस्वीर के बैकग्राउंड में सुहागरात का बिस्तर दिखाई दे रहा है।
तस्वीर में जहां नीना गुप्ता गोल्डन कलर की साड़ी में बेहद खूबसूरत अंदाज में दिखाई दे रही हैं तो वहीं आर बाल्कि कैजुअल लुक में मुस्कुराते हुए उनके साथ पोज दे रहे हैं। इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए नीना गुप्ता ने कैप्शन में लस्ट स्टोरीज की रिलीज डेट शेयर की जो कि 29 जून है।
नीना गुप्ता ने लिखा, 'अपने लस्ट स्टोरी 2 के डायरेक्टर आर बाल्कि के साथ... 29 जून को सिर्फ और सिर्फ नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो रही है।' नीना गुप्ता की तस्वीर पर जहां फैंस दिल खोलकर लाइक और कमेंट की बरसात कर रहे हैं तो वहीं तमाम लोग कमेंट सेक्शन में इस सीरीज को देखने के लिए बेसब्री जाहिर कर रहे हैं। बता दें कि सीरीज का पहला सीजन भी हिट साबित हुआ था।


Click it and Unblock the Notifications











