..................... Neena Gupta at 64 in black mini dress trolls says When you ordered Malika Arora from Meesho.. - Hindi Filmibeat

64 की उम्र में बिंदास होकर देर रात घर से निकली नीना गुप्ता हुई ट्रोल, लोग बोले- मीशो से आई सस्ती मलाइका...

Neena Gupta

Neena Gupta Bold Look: दिग्गज अदाकार नीना गप्ता अपने बेबाक अंदाज और बिंदास एक्टिंग दोनों के लिए ही खूब मशहूर हैं। नीना गुप्ता फैशन की खासा शौकीन हैं और 64 साल की उम्र में भी उनके लुक्स खूब तारीफें बटोरते हैं। नीना गुप्ता आए दिन अपने वीडियोज फैंस के साथ शेयर करती रहती हैं जो कि काफी वायरल हो जाते हैं। अब एक बार फिर से नीना गुप्ता का एक लेटेस्ट वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो चला है।

हाल ही में देर रात नीना गुप्ता को मुंबई में पैपराजी ने स्पॉट किया। इस दौरान नीना गुप्ता का लुक देखने लायक था। नीना ब्लैक मिनी ड्रेस पहने जेनेलिया डिसूजा-मानव कौल स्टारर 'ट्रायल पीरियड' की सक्सेस पार्टी में जाते हुए दिख रही हैं। यह ब्लैक ड्रेस बैकलेस है। ब्लैक बैकलेस ड्रेस के साथ नीना ने ब्राउन कलर के चश्मे और ब्लैक कलर के हैंड बैग से अपने लुक को कंप्लीट किया है।

लेकिन नीना गुप्ता के बूट ने पूरी लाइमलाइट लूट और इसी की वजह से उन्होंने खुद को ट्रोल भी किया। नीना को वीडियो में ब्लैक नी हाई बूट पहने देखा जा सकता है। इतनी गर्मी में बूट पहनने पर नीना ने खुद को ट्रोल किया। नीना ने अपने इस लुक में पैपराजी को फोटो के लिए पोज भी दिए। नीना ने इस वीडियो के साथ जो कैप्शन दिया है, वो हैरान करने वाले है। उन्होंने लिखा, "गरमी है तो क्या? बूट्स पहनने का शौक तो पूरा कर लिया।"

नीना गुप्ता को इस ड्रेस और बूट में देख नेटिजंस ने भी कमेंट्स किए। एक यूजर ने लिखा, "नीना जी आप इस ड्रेस में कंफर्टेबल नहीं लग रही हैं।" एक अन्य यूजर ने लिखा, "बूढ़ी घोड़ी लाल लगाम." हालांकि कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ की। ज्यादातर लोगों ने उन्हें 'गॉर्जियस' कहा। इस उम्र में इस तरह के आउटफिट पहनने पर भी फैंस ने उनकी तारीफ की।

Read more about: neena gupta
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X