फैन्स के लिए डबल ट्रीट! Border 2 के साथ बड़े पर्दे पर दिखेगा Vadh 2 का ट्रेलर, इस दिन होगा डिजिटल रिलीज
Vadh 2 Trailer: संजय मिश्रा और नीना गुप्ता स्टारर फिल्म 'वध 2' रिलीज होने को पूरी तरह से तैयार है। बता दें कि फिल्म 6 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है। यह फिल्म मच अवेटेड स्पिरिचुअल सीक्वल्स फिल्म है। वध फिल्म की जबरदस्त सफलता के साथ फिल्म का दूसरा पार्ट रिलीज किया जा रहा है। इस फिल्म का स्पिरिचुअल सीक्वल कहानी और इंटेंसिटी को एक कदम और आगे ले जाने वाला है। बता दें कि फिल्म के पोस्टर्स को पहले से ही सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर हैं, लेकिन बता दें कि अब वध की ट्रेलर रिलीज होने जा रहा है।

बॉर्डर 2 के साथ देख पाएंगे वध 2 का ट्रेलर
जी हां, जिसका फैन्स को बेसब्री से इंतजार था वह समय आ गया है। दर्शकों को वध 2 का ट्रेलर बॉर्डर 2 की फिल्म के साथ दिखाया जाएगा। वहीं डिजिटल प्लेटफॉर्म की बात करें तो फिल्म का ट्रेलर डिजिटल प्लेटफॉर्म पर 27 जनवरी को रिलीज किया जाएगा।
इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज
जसपाल सिंह संधू द्वारा लिखी और निर्देशित वध 2 में दिग्गज कलाकार बिल्कुल नए किरदारों में नज़र आएंगे, जहां नई कहानी के साथ वही इमोशनल और दार्शनिक गहराई बनी रहेगी जो वध की पहचान थी। लव रंजन और अंकुर गर्ग की लव फिल्म्स के बैनर तले बनी यह स्पिरिचुअल सीक्वल 2026 की सबसे चर्चित फिल्मों में शुमार होती जा रही है। 56वें IFFI 2025 में गाला प्रीमियर सेक्शन में फिल्म को शानदार रिस्पॉन्स मिला, जहां हाउसफुल स्क्रीनिंग के बाद लंबे समय तक तालियां बजीं, जिससे संजय मिश्रा और नीना गुप्ता की दमदार अदाकारी पर एक बार फिर मुहर लग गई। लव फिल्म्स की प्रस्तुति वध 2 को जसपाल सिंह संधू ने लिखा और निर्देशित किया है, जबकि इसे लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। यह फिल्म 6 फरवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।


Click it and Unblock the Notifications