'शादीशुदा आदमी से प्यार के चक्कर में मत पड़ना, मैं भुगत चुकी हूं', नीना गुप्ता का पुराना वीडियो वायरल
एक के बढ़कर एक फिल्मों का हिस्सा रहीं अभिनेत्री नीना गुप्ता इंडस्ट्री के सबसे मजबूत महिलाओं में गिनी जाती हैं। उन्होंने जिंदगी में कई उतार- चढ़ाव देखे हैं और वो अक्सर फैंस के साथ इसे शेयर भी करती हैं। हाल ही में नीना गुप्ता का एक पुराना वीडियो सोशल मीडिया पर फिर से वायरल हो रहा है, जिसमें उन्होंने आज की पीढ़ी की लड़कियों को कभी भी किसी शादीशुदा आदमी के प्यार में न पड़ने की हिदायत दी थी।
नीना गुप्ता ने साथ ही वीडियो अपने निजी अनुभव भी शेयर किये हैं। बता दें कि नीना गुप्ता एक समय पर वेस्ट इंडीज के क्रिकेट खिलाड़ी विवियन रिचर्ड्स के साथ रिश्ते में थीं। जो कि पहले से शादीशुदा थे।

विवियन के साथ नीना का रिश्ता काफी चर्चा में रहा था। और 1989 में उन्होंने विवियन से बिना शादी किये बेटी मसाबा को जन्म दिया। लंबे समय तक उन्होंने अकेले ही बेटी का पालन पोषण किया। और फिर साल 2008 में पेशे से चार्टर्ड अकाउंटेंट विवेक मेहरा से शादी की।


Click it and Unblock the Notifications