..................... Neelima Azeem marriage has been broken 3 times, now she is living a single life. - Hindi Filmibeat

इस हसीना का तीन बार टूटा रिश्ता, अब अकेले काट रहीं जीवन, बॉलीवुड की बेहतरीन अभिनेत्रियों में थी शुमार

Neelima Azeem Marraige Has Been Broken 3 Times

सुपरस्टार शाहिद कपूर की मां नीलिमा अजीम बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्रियों में शुमार हैं। उन्हें एक बेहतरीन डांसर भी बताया जाता है। नीलिमा अजीम ने अपने करियर से ज्यादा अपनी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियां बटोरी. आज के वक्त में फिल्म इंडस्ट्री में शादी और तलाक ले लेना बहुत ही आम हो चुका है। शायद ही आप जानते होंगे कि निलीमा अजीम ने एक या दो नहीं बल्कि तीन बार शादी रचाई। उन्होने अपने गृहस्थ जीवन में काफी परेशानियां झेली। यहां तक कि उन्होने अपने परिवार तक को बचाने की काफी कोशिश की, लेकिन इसके बावजूद भी वह सफल ना हो सकीं।

नीलिमा को बचपन से था डांस का शौक

जानकारी के लिए आपको बता दें कि एक्ट्रेस नीलिमा अज़ीम बिहार के पटना से ताल्लुक रखती हैं। इतना ही नहीं उनके पिता अनवर अजीम मशहूर पत्रकार और लेखक बताए जाते थे। नीलिमा अजीम को बचपन से ही कला में काफी ज्यादा रुचि थी और इसी वजह से बहुत ही कम उम्र में उन्होंने डांस करना शुरू कर दिया था। बता दें कि एक्ट्रेस ने बिरजू महाराज से क्लासिकल डांस सीखा था।

कुछ ही सालों में टूटी पहली शादी

खबरों के अनुसार 15 साल की उम्र में नीलिमा अजीम की दोस्ती पंकज कपूर से हो गई। जिसके बाद में दोनों ने 1975 में शादी रचा ली। शादी के वक्त एक्ट्रेस 17 साल की तो वही पंकज कपूर 21 से 22 साल के थे। लेकिन 2 साल के बाद में ही 1985 में उनके घर शाहिद कपूर का जन्म हुआ। लेकिन शाहिद के जन्म के कुछ वक्त के बाद भी दोनों के रिश्ते में खटास आने लगी। लेकिन इसके करीब साढे तीन साल के बाद में दोनों ने अलग होने का फैसला लिया और तलाक ले लिया।

राजेश खट्टर संग भी ज़्यादा नहीं टिका रिश्ता

नीलिमा ने शाहिद कपूर की कस्टडी अपने पास रखी। उन्होंने बताओ सिंगल मदर शाहिद की परवरिश की। लेकिन कुछ वक्त के बाद में नीलिमा अजीम की दोस्ती राजेश खट्टर के साथ में हो गई। दोनों काफी करीब आ गए और 1990 में दोनों ने शादी रचा ली। जिसके बाद उनके घर पर ईशान खट्टर का जन्म हुआ। ईशान खट्टर भी आज के वक्त में बॉलीवुड के जाने-माने सितारों में गिने जाते हैं। लेकिन शादी के 11 साल के बाद में ही दोनों ने तलाक ले लिया।

नीलिमा अब जी रहीं हैं सिंगल लाइफ

जिसके बाद में 2001 में नीलिमा और राजेश खट्टर अलग हो गए थे। बाद में एक्ट्रेस की दोस्ती रजा अली खान के साथ कोई और यह दोस्ती प्यार में तब्दील हो गई। दोनों ने 2004 में शादी रचाई। लेकिन एक्ट्रेस की तीसरी शादी भी कामयाब ना हो सकी और 2009 यानी की शादी के 5 साल में ही दोनों ने तलाक ले लिया। बता दें कि अब ले ले मां अपने बच्चों के साथ में काफी खुश हैं और राजेश खट्टर के साथ भी उनकी काफी अच्छी दोस्ती है। लेकिन पहले ज्यादातर वक्त ईशान खट्टर और शाहिद कपूर के साथ में बिताती हुई नजर आती हैं।

Read more about: neelima azeem shahid kapoor
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X