नीलम पर भड़की प्रियंका चोपड़ा
बॉलीवुड में काफी समय से इस तरह की अफवाह उड़ी हुई है कि हॉट ऐक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के बीच कोई चक्कर तो जरूर चल रहा है। लेकिन आज यह मामला कुछ ज्यादा ही गहरा गया है जी हां लग रहा है कि ये सब केवल अफवाह मात्र थी वो भी इसके पिछे किसी और का हाथ है।
सूत्रों की मानें तो प्रियंका चोपड़ा और शाहरुख खान के बीच क्या है और क्या नहीं है, इस बात पर अब काफी बहस होने लगी है और प्रियंका को लगता है कि यह केवल अफवाह है जो नीलम कोठारी ने उड़ाई है। इस बात को लेकर प्रियंका और नीलम के बीच काफी बहस भी हो चुकी है।
काफी समय से प्रियंका और और किंग खान के बीच की दोस्ती से रिलेटेड खबरें कुछ ज्यादा ही आने लगी थी जिसके चलते प्रियंका काफी परेशान हो गईं। इसी बीच प्रियंका को पता चला कि ये सब निलम ने उड़ाई है नीलम और शाहरुख की पत्नी गौरी की कुछ ज्यादा ही बनती है।
नीलम हमेशा ही गप्पेबाजी में लगी रहती है। गप्प में ही इस तरह की अफवाह उड़ाई गई है जब यह बात नीलम को पता चली कि प्रियंका को नीलम पर शक है तो नीलम ने तुरंत ही प्रयंका को कॉल किया। फिर क्या प्रियंका चोपड़ा नीलम पर भड़क गईं।
नीलम का इस बारे में कहना है कि यह सब झूठ है, प्रियंका और उनके बीच सब कुछ नॉर्मल है। नीलम का कहना है कि वह अपनी दोस्त गौरी के पति के बारे में कभी भी कुछ ऐसा वैसा नहीं कहा।


Click it and Unblock the Notifications