#BollywoodWives का गॉसिप - नीलम और रवीना टंडन ने जमकर उड़ाया सैफ अली खान की एक्टिंग का मज़ाक
नेटफ्लिक्स पर हाल ही में एक सीरीज़ आई है जिसका नाम है The Fabulous Lives of Bollywood Wives और इस सीरीज़ में बॉलीवुड के ढेरों गॉसिप खुलकर बाहर आए हैं। कारण है कि ये गॉसिप सीधा उन लोगों की ज़ुबान से बाहर आ रहे हैं जो खुद बॉलीवुड से हैं।
और इसलिए हमने सोचा कि अब आपके साथ भी थोड़ा गॉसिप बांट ही लिया जाए। तो हुआ यूं कि सीरीज़ के एक एपिसोड में एक्ट्रेस नीलम कोठारी, रवीना टंडन के साथ मिलकर एक कुकरी क्लास जाती है।

इस कुकरी क्लास का मकसद था कि दोनों दोस्त रवीना और नीलम, साथ में कुछ पकाना सीखें और एक दूसरे के साथ थोड़ा वक्त बिताएं। लेकिन अब दो दोस्त मिल जाएं और गॉसिप के अलावा कुछ पके ऐसा हो सकता है भला?
तो नीलम और रवीना टंडन भी उन दिनों की याद करते हैं जब वो यश चोपड़ा की फिल्म परंपरा की शूटिंग कर रही थीं और उनका निशाना बनते हैं बेचारे सैफ अली खान। दोनों ने मिलकर सैफ अली खान का इतना मज़ाक उड़ाया कि आप भी हंस पड़ेंगे।


Click it and Unblock the Notifications











