इस एयरवेज का खाना खाकर फ्लाइट में बेहोश हुई बॉलीवुड एक्ट्रेस, इंडिगो विवाद के बीच सुनाई आपबीती

Neelam Kothari

Neelam Kothari on Etihad Airlines: इस वक्त इंडिगो एयरलाइंस को लेकर चर्चा है और जो विवाद सामने आ रहे हैं वो किसी से छिपा नहीं है। इन खबरों के बीच एक बॉलीवुड एक्ट्रेस ने खुलासा किया है कि वो एक एयरलाइन का खाना का खाकर बेहोश हो गई थीं।

जी हां, हम बात कर रहे हैं 90 के दशक की मशहूर अभिनेत्री नीलम कोठारी की। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए सारी बातों से पर्दा उठा दिया है। नीलम इस दौरान एतिहाद एयरलाइन्स की बात कर रहीं थीं।

खाना खाकर बेहोश..

नीलम कोठारी ने एतिहाद को टैग करते हुए लिखा, ''प्रिय @etihad, हाल ही में टोरंटो से मुंबई की मेरी उड़ान में मुझे जिस तरह के व्यवहार का सामना करना पड़ा है उससे मैं बेहद निराश हूँ। मेरी उड़ान न केवल 9 घंटे से अधिक देरी हुई, बल्कि खाने के बाद मैं बुरी तरह बीमार पड़ गई और बेहोश हो गई। एक सहयात्री ने मुझे मेरी सीट तक पहुँचाने में मदद की, इसके बावजूद मुझे आपके कर्मचारियों की ओर से कोई सहायता या हालचाल नहीं बताया गया। मैंने आपकी ग्राहक सेवा से संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इस तरह की लापरवाही बिल्कुल अस्वीकार्य है। कृपया इस मामले को तुरंत सुलझाएँ।''

नीलम के इस पोस्ट के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं इस तरह की सर्विस से काफी ज्यादा हैरान हैं। ये पहली बार नहीं है जब किसी अभिनेत्री ने एयरलाइन्स को लेकर शिकायत दर्ज करवाई है। इसके पहले भी कई ऐसे मामले सामने आ चुके हैं।

नीलम कोठारी काफी समय से किसी फिल्म का हिस्सा नहीं बनी हैं। हालांकि कई सुपरस्टार्स के साथ नीलम ने काम किया है और अपने समय की बेहद शानदार अदाकारा रहीं हैं। गोविंदा से लेकर सलमान खान तक के साथ स्क्रीन साझा करने वाली नीलम फिलहाल अपने निजी जीवन में व्यस्त हैं। नीलम कोठारी की इस शिकायत के बाद एतिहाद क्या जवाब देता है ये तो देखने वाली बात होगी।

More from Filmibeat

Read more about: neelam kothari
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X