बिना ब्रा फोटोग्राफर्स के बीच खड़ी रही हसीना, हर तरफ से लोगों ने खींची ऐसी-ऐसी तस्वीरें

Neelam Kaur Gill Cannes 2023: फैशनेस्टा नीलम कौर गिल एक ब्रिटिश फैशन मॉडल हैं। वे भारतीय सिख परिवार से तालुक्क रखती हैं, लेकिन उनके चर्चे ब्रिटिश फैशन वर्ल्ड में हैं। नीलम कौर गिल दुनिया के सबसे बड़े फिल्म फेस्टिवल कान्स में शिरकत करने के लिए पहुंची हैं।
कान्स से नीलम कौर गिल का लुक सामने आया है जो कि खूब चर्चाओं में है। नीलम कौर गिल के इस लेटेस्ट लुक की बात करें तो वो इस दौरान ब्लैक और ग्रीन कलर के आइटफिट्स में बेहद बोल्ड अंदाज में दिखाई दे रही थीं। इस दौरान हसीना ने होटल की लॉबी से लेकर कान्स रेड कार्पेट तक की तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं।
नीलम कौर इस दौरान ब्रालैस अंदाज में बिंदास होकर अपना लुक फ्लॉन्ट करती दिखाई दीं। तस्वीरों में भी आप देख सकते हैं कि तमाम फोटोग्राफर्स ने हर एंगल से नील को कवर किया है। इसके साथ ही कमेंट सेक्शन में फैशन वर्ल्ड की जानी मानी हस्तियां और सुपरमॉडल्स नीलम के इस लुक की कायल दिखाई दे रही हैं।
नीलम के दादा जी पंजाब से थे और अब नीलम लंदन में रहती हैं। वे सोशल मीडिया पर काफी लोकप्रिय हैं और अक्सर अपनी हॉट फोटोज शेयर करती रहती हैं। उन्हें 14 साल की छोटी उम्र में ही एक मॉडल एजेंसी ने साइन कर लिया था। इसके बाद उन्होंने कभी मुड़कर नहीं देखा। नीलम कई बार विदेश में भेदभाव का भी शिकार हो चुकी हैं। उन्होंने अपने यूट्यूब चैनल पर बुली होने, डिप्रेशन और बॉडी कॉन्फिडेंस को लेकर बात की है।


Click it and Unblock the Notifications











