बुलैट राजा के लिए चाहिए था सैफ अली खान जैसा सुपरस्टार: धुलिया
अवार्ड वीनिंग निर्देशक तिंग्माशु का कहना है कि फिल्म 'बुलैट राजा' के लिए सैफ अली खान ही उनकी पहली और आखिरी पसंद थे। तिंग्माशु ने कहा कि फिल्म के लिए सैफ परफेक्ट मैच थे, यह एक मेगाबजट फिल्म है जिसमें सैफ ने बखूबी काम किया है।
तिंग्माशु ने कहा कि फिल्म के लिए ऐसे सितारे की जरूरत थी जिसके नाम पर फिल्में बिकती हों और सैफ उनमें से एक हैं। उम्मीद करता हूं कि लोग सैफ और मेरी फिल्म 'बुलैट राजा' को जरूर पसंद करेंगे।
मालूम हो कि 'बुलैट राजा' यूपी के माफिआओं की कहानी है जिसमें सैफ के साथ पहली बार पर्दे पर सोनाक्षी सिन्हा नजर आ रही हैं। फिल्म आज कल की पूरी मसाला फिल्म हैं जिसमें सोनाक्षी एक बंगाली लड़की की भूमिका में हैं। 'बुलेट राजा' 29 नवंबर को रिलीज होगी।
तिंग्माशु ने कहा कि बुलैट राजा की तुलना मेरी ही बनायी फिल्मों 'पान सिंह तोमर' और 'साहेब बीवी और गैंगस्टर'से करना गलत होगा, यह एक मसाला फिल्म है जिसमें चलताऊ फिल्म का हर तड़का लगा है। सैफ-सोनाक्षी के अलावा 'बुलेट राजा' में जिमी शेरगिल, चंकी पांडे, रवि किशन, गुलशन ग्रोवर और विद्युत जामवाल भी हैं।


Click it and Unblock the Notifications
