'गांजा पीते थे सुशांत सिंह राजपूत, कई लड़कियों से संबंध थे'- महाराष्ट्र के मंत्री का आपत्तिजनक बयान
सुशांत सिंह राजपूत केस को लेकर राजनीतिक स्तर पर भी काफी तनातनी चल रही है। मुंबई पुलिस के हाथों से केस लेकर सीबीआई को दे दिया गया है, जिससे महाराष्ट्र सरकार कुछ खफा है। पहले भी सुशांत को लेकर कई तरह के बयान आ चुके हैं। वहीं, अब एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के मंत्री हसन मुश्रीफ ने सुशांत के चरित्र और रिश्तों पर सवाल उठाया है।
उन्होंने अभद्र टिप्पणी करते हुए कहा कि, आश्चर्य नहीं होगा अगर कोई मरणोपरांत सुशांत को भारत रत्न देने की मांग करने लगे। साथ ही तंज कंसते हुए कहा, मैंने कहीं रिपोर्ट में पढ़ा कि वह मारिजुआना सिगरेट पीते थे और कई लड़कियों से उनके संबंध थे। सब जानते हैं वो कितने महान थे।

इतना ही नहीं, बल्कि हसन मुश्रीफ ने शिवसेना नेता और महाराष्ट्र सरकार के मंत्री आदित्य ठाकरे का बचाव भी किया है। केस में आदित्य ठाकरे का नाम आने से नाराज होने को लेकर उन्होंने कहा, 'मैं आठ महीने से आदित्य ठाकरे को जानता हूं। वह एक बेहद शिक्षित और विनम्र व्यक्ति हैं। उनकी इमेज खराब करने के लिए एक षडयंत्र रचा जा रहा है। सच सबके सामने आ जाएगा।'
सलमान खान की डेब्यू को हुए 32 साल- पहली फिल्म साइन करते ही जूही चावला से हो गई थी लड़ाई


Click it and Unblock the Notifications