..................... Ncp leader nawab malik support Aryan Khan in drug case talk about Sameer wankhede - Hindi Filmibeat

आर्यन खान ड्रग केस: नवाब मलिक का बड़ा खुलासा, क्रूज पर ड्रग माफिया को छोड़ दिया, शादी की फोटो !

By Filmibeat Desk

आर्यन खान ड्रग केस मामले में एक बार फिर से एनसीपी नेता नवाब मलिक ने एनसीबी के जोनल डायरेक्टर समीर वानखेड़े पर गंभीर आरोप लगाया है। एनसीपी नेता नवाब मलिक का कहना है कि जिन दिन क्रूज पर एनसीबी ने रेड करके आर्यन खान की गिरफ्तारी की है उस दिन वहां पर एक इंटरनेशनल ड्रग माफिया भी मौजूद था।

इस दौरान उसे छोड़ दिया गया और केवल चुनिंदा लोगों की गिरफ्तारी की गई। मीडिया रिपोर्ट अनुसार नवाब मलिक ने कहा है कि क्रूज पार्टी के दौरान एक इंटरनेशनल ड्रग पेडलर भी था।

Aryan Khan

जिसके पास पिस्तौल भी थी। जो ड्रग पेडलर वहां मौजूद था वो तिहाड़ जेल में भी था। लेकिन वहां पर सिर्फ कुछ लोगों को ही गिरफ्तार किया गया। नवाब मलिक ने दावा भी किया है कि क्रूज पर कोई रेड भी नहीं हुई थी। सिर्फ ट्रैप करके लोगों को पकड़ा गया है।

एक बड़ा ड्रग माफिया

एक बड़ा ड्रग माफिया

अपनी बात को रखते हुए नवाब मलिक ने यह भी खुलासा किया कि क्रूज की सीसीटीवी मंगवानी चाहिए। उसे देखने पर पता चल जाएगा कि दुनिया का एक बड़ा ड्रग माफिया वहां पर पार्टी में मौजूद था। उन्हीं लोगों ने क्रूज पर पार्टी आयोजित की थी। इसका जवाब एनसीबी को देना होगा। दाढ़ी वाले वानखेड़े के दोस्त हैं।

मैंने गलत बर्थ सर्टिफिकेट

मैंने गलत बर्थ सर्टिफिकेट

समीर वानखेड़े पर सवाल खड़ा करते हुए नवाब मलिक ने बताया कि मैंने कल एक बर्थ सर्टिफिकेट ट्वीट किया था। मैंने गलत बर्थ सर्टिफिकेट जारी नहीं किया है। अगर मैंने गलत बर्थ सर्टिफिकेट जारी किया है तो असली वाला कहां पर है। नवाब मलिक ने कहा है कि समीर वानखेड़ेपहले मुस्लिम थे।

जाति प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र

बाद में दलित बनकर उन्होंने नौकरी हासिल की है। एनसीबी अधिकारी नवाब मलिक ने एक ट्वीट कर बताया है कि सात दिसंबर 2006 को रात 8 बजे समीर दाऊद वानखेड़े और शबाना कुरैशी का अंधेरी वेस्ट लोखंड वाला परिसर में निकाह हुआ है। नवाब मलिक ने यह भी कहा कि यह मामला उनके धर्म से जुड़ा हुआ नहीं है। बल्कि उन्होंने आईआरएस की नौकरी पाने के लिए जाति प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। नवाब मलिक ने समीर वानखेड़े की शादी भी तस्वीर शेयर की है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X