..................... NCP leader Baba Siddique shot dead, police detained 3 people - Hindi Filmibeat

एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की गोली मारकर हत्या, पुलिस ने हिरासत में लिए 3 लोग

NCP leader Baba Siddique shot dead

NCP leader Baba Siddique shot dead: एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उनपर कई राउंड फायरिंग के किए गए थे। उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था। रिपोर्ट्स की माने तो सीने और पेट पर 2 से 3 गोलियां लगी थीं। बता दें कि बाबा सिद्दिकी अपने बेटे से मिलने के लिए दफ्तर गए हुए थे। इसी बीच उनपर गोलियों की बरसात हो गई। बता दें कि पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

बाबा सिद्दिकी 48 साल पहले कांग्रेस में थे। वहीं इसी साल उन्होंने कांग्रेस छोड़कर एनसीपी (अजीत पवार गुट) से जुड़े थे। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा था। 'मैं एक युवा किशोर के रूप में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी से जुड़ा था। 48 साल की यह यात्रा बहुत महत्वपूर्ण रही है। आज मैं तत्काल प्रभाव से भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्ता से इस्तीफा देता हूं।'

तीन बार रह चुके हैं विधायक
बाबा सिद्दिकी एक बार नहीं बल्कि तीन बार विधायक रह चुके हैं (1999, 2004, 2009) बाबा सिद्दिकी ने खाद्य एंव नागरिक आपूर्ति, श्रम और FDA के लिए राज्य मंत्री के रूप में भी कार्य किया। इससे पहले उन्होंने लगातार दो बार (1992-1997) नगर पार्षद के रूप में भी कार्य किया था। कांग्रेस पार्टी छोड़ने से पहले वह मुंबई क्षेत्रीय कांग्रेस समिति के अध्यक्ष और वरिष्ठ उपाध्यक्ष और महाराष्ट्र कांग्रेस प्रदेश समिति के संसदीय बोर्ड के रूप में कार्य कर थे।

Read more about: baba siddique trending news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X