Baba Siddiqui ने किया था Shah Rukh Khan और Salman Khan पर ये एहसान, फैंस भी नहीं भूले ये बात

Baba Siddiqui Shot Dead: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और अजीत पवार की पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के वरिष्ठ नेता बाबा सिद्दीकी की शनिवार शाम मुंबई में गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस खबर ने हर जगह पर तहलका मचा दिया है।
लीलावती अस्पताल ले जाया गया
सूत्रों के मुताबिक बाबा सिद्दीकी को तीन गोलियां मारी गईं। उन्हें तुरंत लीलावती अस्पताल ले जाया गया, जहां पहुंचने के कुछ देर बाद ही उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट के अनुसार, उनके बेटे जीशान सिद्दीकी के ऑफिस के बाहर दो लोगों ने तीन गोलियां चलाईं। उन्हें गंभीर हालत में लीलावती अस्पताल ले जाया गया।
कौन हैं Baba Siddiqui
बाबा सिद्दीकी 1999, 2004 और 2009 में लगातार तीन बार विधायक रह चुके हैं और उन्होंने खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, श्रम और एफडीए राज्य मंत्री के रूप में भी काम किया है। इस साल फरवरी में उन्होंने भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया और अजीत पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी में शामिल हो गए।
Baba Siddiqui Iftaar Party
राजनेता अपनी भव्य इफ्तार पार्टियों के लिए जाने जाते थे, जिसमें शाहरुख खान और सलमान खान जैसे बॉलीवुड के टॉप सितारे शामिल होते थे। ये बाबा सिद्दीकी की इफ्तार पार्टी ही थी, जहां वो हुआ, जिसे कोई कर नहीं पा रहा था। बाबा सिद्दीकी की ही पार्टी में शाहरुख और सलमान दोबारा दोस्त बने थे और कई फैंस का सपना सच हुआ था। बाबा सिद्दीकी की पार्टी ने ही दो जानी दुश्मन को फिर से दोस्त बना दिया था।


Click it and Unblock the Notifications