नहीं रहे Baba Siddique, खबर सुनते ही देर रात अस्पताल दौड़े चले आए ये सितारे, देखते ही आंखें हुईं नम

Sanjay Dutt, Salman khan come to hospital to see NCP leader Baba Siddique: महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री और अजित पवार की पार्टी एनसीपी के नेता बाबा सिद्दीकी की मौत 12 अक्टूबर की रात को गई थी है। दरअसल शनिवार देर रात मुंबई के बांद्रा ईस्ट में उन कई राउंड फायरिंग के किए गए थे। जिसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया था।
बम पटाखों की आवाज के साथ सीने पर दागीं गोलियां
बाबा सिद्दीकी का हालत बेहद गंभीर थी और उन्हें इसी हालत में लीलावती अस्पताल में भर्ती किया गया था, डॉक्टर्स की बड़ी टीम ने बाबा सिद्दीकी का तुरंत ट्रीटमेंट शुरू किया, लेकिन फिर भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। इलाज के दौरान ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
रिपोर्ट्स की माने तो सीने और पेट पर 2 से 3 गोलियां लगी हैं। बता दें कि बाबा सिद्दिकी अपने बेटे से मिलने के लिए दफ्तर जा रहे हैं इतने में ही दशहरे पर बम पटाखों के बीच उनपर गोलियों की बरसात की गई थी। बिना देर किए ही पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है। खबरों के मुताबिक पुलिस ने 3 आरोपियों को गिरफ्त में ले लिया है।
बाबा सिद्दिकी रखते हैं आलीशान इफ्तार पार्टी का आयोजन
बता दें कि बाबा सिद्दीकी हर साल ही एक बड़ी और आलीशान इफ्तार पार्टी का आयोजन किया करते थे। इस पार्टी में ना केवल राजनीति के लोग बल्कि पूरी बॉलीवुड इंडस्ट्री इस पार्टी में नजर आती थी। सलमान खान, शाहरुख खान और संजय दत्त तो बाबा सिद्दीकी के खास दोस्त थे। वहीं बता दें कि जैसे ही बाबा सिद्दीकी की हत्या की खबर बॉलीवुड सितारों को लगी वह बाबा सिद्दीकी से मिलने के लिए देर रात अस्पताल पहुंचे।
बाबा सिद्दिकी की मौत की खबर सुनते ही भागे चले आए ये सितारे
लेटेस्ट अपडेट के मुताबिक एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी से मिलने के लिए संजय दत्त, सलमान खान, महाराष्ट्र डिप्टी चीफ मिनिस्टर देवेंद्र फडणवीस खबर मिलते ही सीधे अस्पताल पहुंचे। वहीं ऐसी उम्मीदें जताई जा रही हैं कि अन्य सितारे भी रात में ही बाबा सिद्दिकी से मिलने के लिए अस्पताल पहुंच सकते हैं।


Click it and Unblock the Notifications