..................... सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में चार्जशीट दायर करेगी NCB| NCB to file chargesheet in Sushant Singh Rajput drug case against initially arrested people - Hindi Filmibeat

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स केस में NCB की चार्जशीट की तैयारी, रिया चक्रवर्ती - शौविक पर फिर खतरा

सुशांत सिंह राजपूत ड्रग्स मामले में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो आखिरकार अपनी चार्जशीट दायर करने जा रही है। NCB के पास NDPS एक्ट के तहत, 180 दिन हैं चार्जशीट दायर करने के लिए। इंडिया टुडे की एक रिपोर्ट की मानें तो NCB अपनी पहली चार्जशीट में उन लोगों का नाम डालेगी जिन्हें सबसे शुरू में अरेस्ट किया गया।

इस केस की शुरूआत अगस्त में हुई जब ED ने रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान, उनकी कुछ चैट्स NCB को भेजी। ये चैट्स डिलीट की जा चुकी थीं लेकिन ये चैट ड्रग्स की खरीद - फरोख्त को लेकर थी।

ncb-to-file-chargesheet-in-sushant-singh-rajput-drug-case-against-initially-arrested-people

इसके बाद NCB ने पूछताछ करते हुए गिरफ्तारी शुरू की और सबसे पहले सितंबर - अक्टूबर के महीन में सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उनके भाई शौविक चक्रवर्ती, हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा और कुक दीपेश सावंत की गिरफ्तारी की गई। ये सभी लोग फिलहाल ज़मानत पर रिहा हैं।

इसके बाद मुंबई के कई बड़े ड्रग पेडलर, ड्रग सप्लायर और कई बड़े स्टार्स, उनके पहचान वालों पर शिकंजा कसा गया। इस मामले में आखिरी बड़ी गिरफ्तारी हुई है, सुशांत सिंह राजपूत के एक्स मैनेजर और खास दोस्त ऋषिकेष पवार को काफी समय से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो, ढूंढ रही थी लेकिन ऋषिकेष किसी के हाथ नहीं लग रहे थे और अंडरग्राउंड थे।

यूं हुई शुरूआत

यूं हुई शुरूआत

गौरतलब है कि बॉलीवुड में ड्रग्स केस की शुरूआत हुई सुशांत केस में ED की रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान। इस दौरान ED को रिया के वॉट्सएप से कई ड्रग्स चैट मिले जो डिलीट किए जा चुके थे। ED ने मामले को NCB तक पहुंचा दिया।
रिया और शौविक की गिरफ्तारी

रिया और शौविक की गिरफ्तारी

NCB ने जब रिया से ड्रग्स केस के सिलसिले में पूछताछ शुरू की तो रिया के एक बयान से पूरा बॉलीवुड रडार पर आया। रिया ने अपने बयान में कहा कि 80 प्रतिशत बॉलीवुड ड्रग्स लेता है। काफी पूछताछ के बाद रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती को ड्रग्स मामले में गिरफ्तार कर लिया। एक म
कई बड़े नाम सामने

कई बड़े नाम सामने

रिया चक्रवर्ती से पूछताछ के दौरान कई बड़े नाम सामने आए। इनमें रकुल प्रीत सिंह और सारा अली खान का नाम प्रमुख था। दोनों ही रिया की जिम पार्टनर्स थीं। इसके बाद NCB ने इन अभिनेत्रियों को भी समन भेजा।
श्रद्धा कपूर - दीपिका को समन

श्रद्धा कपूर - दीपिका को समन

रिया ने अपने बयानों में कुबूल किया कि सुशांत सिंह राजपूत एक ड्रग एडिक्ट थे और अपने पावना फार्महाउस पर पार्टियां करते थे। इस पार्टी में शामिल हुई थीं श्रद्धा कपूर जिन्हें NCB का समन मिला। वहीं दूसरी तरफ एक और ड्रग्स चैट लीक हुई जिसमें दीपिका पादुकोण अपनी मैनेजर से माल है क्या पूछती दिखाई दीं। इसके बाद दीपिका पादुकोण को भी समन भेजा गया।
धर्मा प्रोडक्शन्स के कर्मचारी

धर्मा प्रोडक्शन्स के कर्मचारी

धर्मा प्रोडक्शन्स के लिए काम करने वाले एक कर्मचारी क्षितिज रवि प्रसाद को भी ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया गया। क्षितिज के घर छापा मारा गया जहां से सिगरेट के बड्स मिले और मान लिया गया कि उनमें ड्रग्स भी था। क्षितिज ने अपना बचाव में सफाई रखने की कोशिश की तो उनके मुताबिक NCB ने उनके साथ डील की।
करण जौहर की पार्टी के वीडियो

करण जौहर की पार्टी के वीडियो

गौरतलब है कि करण जौहर की 2019 की एक पार्टी के वीडियो को फिर से लगातार वायरल किया जा रहा है कि सारे सितारे ड्रग्स के नशे में धुत नज़र आ रहे हैं। हालांकि करण जौहर बार बार इन तस्वीरों पर सफाई देते हुए कह चुके हैं कि उन्होेने ज़िंदगी में कभी भी ड्रग्स नहीं ली है और ना ही वो ड्रग्स का सेवन करने को बढ़ावा देते हैं। मीडिया में उन पर लगाए गए सारे आरोप बेबुनियाद हैं।

बड़े लोगों का नाम

बड़े लोगों का नाम

क्षितिज ने एक याचिका में लिखा कि NCB ने उन्हें टॉर्चर किया और कहा कि उन्हें छोड़ दिया जाएगा अगर वो ड्रग्स मामले में करण जौहर, डीनो मोरिया, रणबीर कपूर और अर्जुन रामपाल का नाम ले लें। क्षितिज ने ऐसा करने से साफ मना कर दिया तो उनके साथ बदसलूकी की गई।
विवेक आनंद ओबेरॉय के साले

विवेक आनंद ओबेरॉय के साले

इस मामले में विवेक ओबेरॉय के साले आदित्य आल्वा का भी नाम सामने आया लेकिन वो फरार हो गए। हालांकि आदित्य का ड्रग्स मामले में नाम सामने आना, विवेक आनंद ओबेरॉय के लिए कोई दिक्कत नहीं बना।
गैब्रिएला के भाई

गैब्रिएला के भाई

वहीं ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल की पार्टनर गैब्रिएला के भाई का नाम भी सामने आया जिनके घर छापे में ड्रग्स बरामद हुए जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।
ड्रग एडिक्ट थे सुशांत

ड्रग एडिक्ट थे सुशांत

रिया चक्रवर्ती ने अपने बयान में कहा था कि सुशांत सिंह राजपूत ड्रग एडिक्ट थे और वो सुशांत के लिए ड्रग्स खरीदती थीं। सुशांत के कुक नीरज ने भी इस बात की पुष्टि की थी कि सुशांत उनसे जॉइंट बनवाते थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X