बड़ी खबर: NCB ने दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान और रकुल प्रीत को ड्रग्स केस में भेजा समन
सुशांत सिंह राजपूत केस में बड़ी खबर ये सामने आ रही है कि नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने ड्रग्स ऐंगल में बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण, श्रद्धा कपूर, सारा अली खान से लेकर रकुल प्रीत सिंह को पूछताछ के लिए समन जारी किया है। अबतक इन एक्ट्रेस को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही थीं। हालांकि अभी तक इन एक्ट्रेस की ओर से कोई ऑफिशियल बयान सामने नहीं आया है।
Recommended Video
NCB द्वारा दीपिका को 25 सितंबर, सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर तो वहीं रकुल प्रीत और सिमोन खंबाटा को कल पूछताछ के लिए बुलाया गया है।

एनसीबी द्वारा पूछताछ के लिए समन जारी होने के बाद बॉलीवुड में हलचल तेज हो गई है। बताया जा रहा है कि अगले तीन दिन में इन अभिनेत्रियों को पूछताछ के लिए आना होगा और बयान दर्ज करवाना होगा।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक रिया चक्रवर्ती ने सारा और रकुल का नाम एनसीबी पूछताछ के दौरान लिया था। रिया ने लगातार इस बात को दोहराया है कि सुशांत को ड्रग्स की लत केदारनाथ फिल्म के दौरान पड़ी थी। केदारनाथ फिल्म में सुशांत के साथ सारा अली खान ने काम किया था।
वहीं हाल में दीपिका पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश से भी एनसीबी ने इस मामले को लेकर पूछताछ की थी। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया कि करिश्मा के फोन में कुछ ऐसी वॉट्सऐप चैट मिली जिसमें 'डी' और 'के' के बीच ड्रग्स के इस्तेमाल व इंतजाम को लेकर बातचीत थी।


Click it and Unblock the Notifications
