करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शन पर NCB का शिकंजा, निर्माता- निर्देशक क्षीतिज प्रसाद को भेजा समन
तथाकथित बॉलीवुड-ड्रग्स नेक्सस की जांच कर रहे नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ को पूछताछ के लिए समन भेजा है। वहीं, ताजा रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी का शिकंजा अब करण जौहर की धर्मा प्रोडक्शन तक भी पहुंच चुका है। धर्मा प्रोडक्शन के एक्जे़क्यूटिव प्रोड्यूसर और डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को ड्रग्स मामले में एनसीबी ने समन भेज दिया है।
Recommended Video
ड्रग मामले में दीपिका पादुकोण- रकुल प्रीत को 25 सितंबर..तो सारा अली खान और श्रद्धा कपूर को 26 सितंबर पूछताछ के लिए बुलाया गया है। रिपोर्ट्स की मानें तो क्षितिज प्रसाद को भी 25 सितंबर को ही एनसीबी के ऑफिस में उपस्थित होना है।

रिपोर्ट के मुताबिक, नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने धर्मा प्रोडक्शन के डायरेक्टर क्षितिज प्रसाद को गुरुवार को ही पूछताछ के लिए बुलाया था। लेकिन वह दिल्ली में हैं। ऐसे में अब उनसे शुक्रवार को पूछताछ की जाएगी।
इससे पहले पादुकोण की मैनेजर करिश्मा प्रकाश को भी जांच के लिए बुलाया गया था लेकिन उन्होंने तबीयत ख़राब होने की वजह से इसके लिए कुछ वक्त मांगा। उन्हें शुक्रवार तक के लिए पेशी से छूट दी गई है।
जानकारी के अनुसार, दीपिका पादुकोण फिल्म शूटिंग के लिए इस वक्त गोवा में हैं। उनके साथ उनकी मैनेजर करिश्मा भी मौजूद है। जानकारी के मुताबिक दीपिका पादुकोण आज दोपहर गोवा से निकलेंगी। वह चार्टर्ड प्लेन से मुंबई वापस आ रही हैं।
बताया जा रहा है ड्रग रैकेट में एनसीबी की रडार पर 50 फिल्मी कलाकार, डायरेक्टर और प्रोड्यूसर हैं, जिनसे आने वाले दिनों में पूछताछ की जाएगी।


Click it and Unblock the Notifications












