ड्रग्स केस- NCB ने अर्जुन रामपाल की बहन कोमल को दूसरी बार भेजा समन, पूछताछ जारी

By Filmibeat Desk

नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने अभिनेता अर्जुन रामपाल की बहन कोमल रामपाल को फिर से समन जारी किया है। बॉलीवुड ड्रग्स केस में पूछताछ के लिए उन्हें बुलाया गया है। इससे पहले भी एनसीबी ने कोमल रामपाल को समन किया था लेकिन वह पेश नहीं हो पाई थीं। अर्जुन रामपाल की बहन को आज एनसीबी मुंबई दफ्तर में पूछताछ के लिए बुलाया गया। वह दफ्तर पहुंच चुकी हैं।

हाल ही में एनसीबी ने दिया मिर्जा के एक्स मैनेजर राहिला फर्नीचरवाला और उनकी बहन को भी गांजा रखने के आरोप में गिरफ्तार किया है। जब्त की गई कुल सामग्री लगभग 200 किलोग्राम है। वहीं, अर्जुन रामपाल से भी लगातार कई बार पूछताछ की जा चुकी है।

Arjun Rampal

बीते नवंबर महीने में अर्जुन रामपाल के मुंबई स्थित घर पर एनसीबी ने छापेमारी की थी, जहां एजेंसी को एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रतिबंधित दवाइयां मिली थीं। अब इसी मामले में एनसीबी अर्जुन की बहन कोमल से पूछताछ करना चाहती है।

19 अक्टूबर को गैब्रिएला के भाई अगिसिलाओस को लोनावाला से गिरफ्तार किया था। उसके पास चरस और अल्प्राजोलम टैबलेट मिली थीं। उससे मिले सुराग के आधार पर रामपाल के घर पर छापा मारा गया। छापे में रामपाल के घर से कुछ प्रतिबंधित दवाएं मिली थीं। जांच एजेंसी रामपाल के ड्राइवर को भी हिरासत में लेकर कई घंटे पूछताछ कर चुकी है।

नवंबर में एनसीबी की पूछताछ पर अर्जुन रामपाल ने कहा- "किसी भी निर्दोष की प्रतिष्ठा का कत्ल करना गलत है। मेरा ड्रग्स से कोई लेना देना नही है। मगर इस केस को लेकर एनसीबी जो काम कर रही है वो सही है। एनसीबी को भी इस पर यकीन हो गया है कि मेरा इस केस से कोई लेना देना नहीं है.."

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X