..................... NCB की पकड़ से पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर फरार, सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोपNcb search operation for Sushant Singh Rajput ex assistant director rishikesh pawar in drug case - Hindi Filmibeat

NCB की पकड़ से पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर फरार, सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप!

NCB की पकड़ से पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर फरार, सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स देने का आरोप!

By Filmibeat Desk

फिल्म अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद उनके केस की जांच सीबीआई कर रही है। वहीं इस बीत नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने भी इस केस में ड्रग्स के शामिल होने का खुलासा काफी समय पहले कर दिया। इसके चलते रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शौविक चक्रवर्ती पर आरोप लगाते हुए ड्रग्स केस के कारण दोनों जेल में भी लंबे समय के लिए रह चुके हैं। सुशांत की मौत के बाद ड्रग्स के मामले में बैक टू बैक कई बड़े नाम बाहर आए हैं।

इस बीच एक और जानकारी ANI की तरफ से दी गई है। सुशांत के दोस्त और पूर्व असिस्टेंट डायरेक्टर ऋषिकेश पवार का नाम ड्रग्स से जुड़ा है। वो पिछले कुछ दिन से फरार हैं। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो उनकी तलाश में भी जुट गई है। ये मामला सामने आया है कि ऋषिकेश पवार दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स की सप्लाई करते थे।

Sushant Singh Rajput,

खुद का नाम सामने आने पर ऋषिकेश पवार ने अपने बचाव के लिए मुंबई की एक कोर्ट में याचिका दायर कर अग्रिम जमानत की अपील की है। हाईकोर्ट ने वापस इसके लिए सेशंस कोर्ट जाने का फैसला सुनाया है। इसी के साथ पवार की अग्रिम जमान की याचिका खारिज हो गई। इसे देखते हुए पवार ने फरार होने का फैसला किया।

जब एनसीबी की टीम उनके महाराष्ट्र चेंबूर स्थित घर पहुंची तो वह फरार थे। वैसे ये पहली बार नहीं है जब ऋषिकेश पवार का नाम सामने आया है। सुशांत के स्टाफ से जुड़े सदस्य दीपेश सावंत ने भी ड्रग्स को लेकर ऋषिकेश पवार का नाम बयान में दर्ज करवाया है। ऋषिकेश पवार पर ये गंभीर आरोप है कि वह सुशांत तक ड्रग्स पहुंचाते थे।

एनसीबी ने पवार को गिरफ्तार करने के लिए एक टीम का गठन किया है और उनकी तलाश जारी है। गौरतलब है कि ड्रग्स केस को लेकर एनसीबी कई पैडलर को भी पकड़ चुकी है। जो कि बॅालीवुड में ड्रग्स की सप्लाई करते थे। अभी भी पुलिस की नजर पैडलर पर जमी हुई है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X