ड्रग केस: अर्जुन रामपाल के घर से बरामद हुई बैन दवाएं, गर्लफ्रेंड गैब्रिएला से भी होगी पूछताछ!
ड्रग्स मामले में जांच कर रही केंद्रीय जांच एजेंसी नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने हाल में ही बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल के घर तलाशी ली और उन्हें पूछताछ के लिए समन भी भेजा। बताया जा रहा है कि अर्जुन रामपाल के अलावा उनकी ग्रलफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स को भी 11-12 नवंबर को पूछताछ के लिए बुलाया है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर की मानें तो अर्जुन रामपाल के घर से दो बैन दवाएं भी मिली हैं। हालांकि इसे लेकर ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
9 नवंबर को एनसीबी ने अर्जुन रामपाल के घर छापेमारी की। इसके बाद खबरें आई कि अभिनेता को पूछताछ के लिए समन भी भेजा गया है। इससे पहले उनकी गर्लफ्रेंड के भाई को भी एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तारी किया था। इससे पहले भी कई स्टार्स के नाम सामने आ चुके हैं।
अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौते के बाद बॉलीवुड में ड्रग कनेक्शन सामने आया है। इसके बाद परत दर परत खुलना जारी है। अभी तक कई हस्तियों के नाम सामने आ चुके हैं तो कुछ को पूछताछ के लिए भी बुलाया गया था।


Click it and Unblock the Notifications