..................... NCB records Ananya Panday's statement in drugs case; her interrogation will continue on Friday | ड्रग्स मामले में एनसीबी ने दर्ज किया अनन्या पांडे का बयान; शुक्रवार को भी जारी रहेगी पूछताछ - Hindi Filmibeat

ड्रग्स मामले में एनसीबी ने दर्ज किया अनन्या पांडे का बयान; शुक्रवार को भी जारी रहेगी पूछताछ

एक्ट्रेस अनन्या पांडे के मुंबई स्थित घर पर गुरुवार सुबह नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) ने छापेमारी की। फिर उन्हें पूछताछ के लिए ब्यूरो बुलाया गया था। अनन्या अपने पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी के कार्यालय पहुंची, जहां लगभग 2 घंटे तक पूछताछ चली। अनन्या पांडे शाम 4 बजे एनसीबी ऑफिस पहुंचीं थीं और करीब दो घंटे बाद शाम 6.15 पर वहां से निकलीं हैं। बता दे, शुक्रवार को फिर से अनन्या से पूछताछ की जाएगी।

क्रूज शिप ड्रग्स मामले में अनन्या पांडे को शुक्रवार (22 अक्टूबर) सुबह 11 बजे फिर से पूछताछ के लिए बुलाया गया है। साथ ही एजेंसी ने अनन्या के घर से फोन, लैपटॉप और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों को जब्त कर लिया है।

Ananya Panday

गौरतलब है कि एनसीबी के हाथ आर्यन खान और एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच ड्रग को लेकर व्हॉट्सएप चैट मिली है। इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है। अनन्या से भी इसी को लेकर पूछताछ की जा रही है। बताया जा रहा है कि इस मामले में अभी और भी नाम सामने आने वाले हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X