आर्यन खान ड्रग्स केस: शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची NCB- कार्रवाई पर अधिकारी ने दिया ये बयान

क्रूज शिप ड्रग्स मामला शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लगातार इस मामले में छापीमारी कर नए सबूत तलाश कर रही है। ऐसे में एक बार फिर आर्यन खान को लेकर एनसीबी ने शाहरुख खान के घर मन्नत पहुंची। फिलहाल एनसीबी के अधिकारी आर्यन खान के घर पहुंचे चुके हैं और इस केस में गौरी खान-शाहरुख खान के घर से कुछ डॉक्यूमेंट व अन्य सामान लेने पहुंचे हैं।

एनसीबी प्रमुख समीर वानखड़े ने बताया कि शाहरुख खान के घर मन्नत पर रेड नहीं हुई। एनसीबी अधिकारी कुछ जरूरी कागजात आर्यन खान केस के लिए लेने के लिए पहुंचे थे।

मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि एनसीबी के अधिकारी शाहरुख खान के घर नोटिस थमाने गए थे। एनसीबी ने आर्यन खान से जुड़े किसी भी प्रकार के फोन, लैपटॉप या अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस हैं तो एनसीबी को तुरंत जमा करवाए।

Shah Rukh Khan

शाहरुख खान के अलावा एनसीबी ने अनन्या पांडे के घर पर छापेमारी की है। साथ ही एक्ट्रेस को पूछताछ के लिए दफ्तर बुलाया है। सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद लगातार बॉलीवुड में ड्रग केस में नए एंगल देखने को मिल रहे हैं।

शाहरुख खान के घर से क्या बोली एनसीबी

शाहरुख खान के घर से क्या बोली एनसीबी

शाहरुख खान के घर से रवाना होते हुए एनसीबी के एक अधिकारी ने मीडिया से कहा कि,ये एक जांच है और इसमें जरूरी नहीं है कि जिनको बुलाया जाता है वो आरोपी हो।

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं मिली जमानत

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान को नहीं मिली जमानत

बुधवार को मुंबई की स्पेशल कोर्ट ने क्रूज शिप केस में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान व अन्य आरोपियों की जमानत याचिका खारिज कर दी। इसमें मुनमुन धमेचा और अरबाज भी शामिल हैं।

 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

14 दिनों की न्यायिक हिरासत में

आर्यन खान फिलहाल मुंबई की ऑर्थर रोड जेल में हैं। आर्यन खान की जमानत याचिका को इससे पहले मेजिस्ट्रेट कोर्ट ने भी खारिज कर दिया था। कोर्ट ने आर्यन खान व अन्य आरोपियों को 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में भेजा है।

शाहरुख खान ने की बेटे से मुलाकात

शाहरुख खान ने की बेटे से मुलाकात

गुरुवार को शाहरुख खान ऑर्थर रोड जेल पहुंचे। यहांशाहरुख खान को बेटे आर्यन खान से मिलने के लिए महज 10 मिनट का समय मिला। मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि पिता को देख आर्यन खान रोने लगे थे।

26 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई

26 अक्टूबर को आर्यन खान की जमानत याचिका पर हाईकोर्ट में सुनवाई

सेशन कोर्ट से झटका मिलने के बाद आर्यन खान की जमानत याचिका बॉम्बे हाईकोर्ट में डाली गई है। इस मामले में 26 अक्टूबर को हाईकोर्ट में सुनवाई होगी।

तस्वीर साभार- ANI

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X