NCB पंचनामा में बड़ा खुलासा- आर्यन खान ने ड्रग्स का सेवन किया, अरबाज ने जूते में छिपाया !
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान के लिए ड्रग केस का मामला गंभीर होता जा रहा है। आर्यन खान की जमानत पर फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में 14 न्यायिक हिरासत में भेज दिया। कोर्ट से नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने आर्यन खान और बाकी के आरोपियों के लिए पुलिस कस्टडी की डिमांड की थी।
कोर्ट ने इसे खारिज कर दिया। हालांकि अब इस पूरे ड्रग्स मामले को लेकर ये खबर सामने आ रही है कि आर्यन खान ने पूछताछ के दौरान एनसीबी अफसरों के सामने ये स्वीकार कर लिया है कि उन्होंने चरस का सेवन किया है। एक वेबसाइट की रिपोर्ट में ये दावा किया गया है कि आर्यन खान ने क्रूज पर जाकर ड्रग्स लेने की बात को कबूल कर लिया है।

2 अक्टूबर को वह क्रूज पर जाकर ड्रग्स लेने वाले थे। आज तक वेबसाइट की रिपोर्ट अनुसार एनसीबी ने अदालत में ड्रग केस के पंचनामा में बताया है कि तलाशी के दौरान आर्यन खान के दोस्त अरबाज के पास से ड्रग्स मिला है।

एनसीबी अधिकारियों के पूछने पर
क्रूज में एनसीबी अधिकारियों के पूछने पर अरबाज ने बताया कि उन्होंने जूतों में ड्रग्स छिपाकर रखा हुआ है। पूछताछ के समय अरबाज मर्चेंट ने जूतों में से चरस का पाउच निकाल कर दिया था। एनसीबी अधिकारियों के सामने आर्यन खान ने भी पूछताछ में यह स्वीकार किया है कि वो चरस का सेवन करते हैं।

आर्यन खान और अरबाज के किया कबूल
क्रूज में वह स्मोकिंग करने वाले थे। पंचनामा के अनुसार जांच अधिकारियों ने आर्यन खान और अरबाज के पास किसी तरह के ड्रग्स होने का सवाल किया था, दोनों ने इस पर हामी भरी है। पंचनामा में यह भी सामने आया है कि अरबाज मर्चेंट ने यह स्वीकार कर लिया है कि वह आर्यन खान के साथ चरस का सेवन करता है।

एनसीबी का पंचनामा
पंचनामा में आर्यन खान के ड्रग्स कबूल करने का भी रिकॅार्ड है। इसके अनुसार आर्यन खान ने खुद के एनसीबी अधिकारियों को बताया है कि वह भी चरस का सेवन करते हैं। दूसरी तरफ आर्यन खान की जमानत पर बहस के दौरान वकील सतीश मानशिंदे ने कोर्ट में ये दलील दी है कि आर्यन खान के पास कुछ भी बरामद नहीं हुआ है। वह बॅालीवुड से हैं और क्रूज पार्टी में बुलाए जाने पर वह वहां पर गए थे।


Click it and Unblock the Notifications