..................... हाई प्रोफाइल बॉलीवुड सितारों को जल्द NCB भेज सकती समन, रिया चक्रवर्ती ने लिए हैं ये नाम! NCB may be summon to bollywood celebrities named by Rhea Chakraborty in Sushant Singh Rajput case drug angle - Hindi Filmibeat

हाई प्रोफाइल बॉलीवुड सितारों को जल्द NCB भेज सकती समन, रिया चक्रवर्ती ने लिए हैं ये नाम!

By Filmibeat Desk

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) द्वारा हाल में रिया चक्रवर्ती को सुशांत केस में ड्रग्स ऐंगल को लेकर गिरफ्तार किया गया है। रिया से लगातार पूछताछ इस संदर्भ में की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी को रिया चक्रवर्ती ने बॉलीवुड के करीब 25 नामों का जिक्र किया हैं जो कि ड्रग्स को लेकर लिए गए हैं। अब खबरें आ रही हैं कि एनसीबी इन सितारों को जल्द ही समन भेजकर पूछताछ के लिए बुला सकती है। खैर एनसीबी ने इस मामले को लेकर ऑफिशियल स्टेटमेंट जारी नहीं किया है।

रिया चक्रवर्ती द्वारा लिए ये नाम काफी हैरान कर देने वाले हैं। अभी एनसीबी ने इस मामले में ऑफिशियल बयान साझा नहीं किया है इसीलिए हम इन नामों को अपनी खबर में शामिल नहीं कर रहे हैं। लेकिन ये नाम हैरान कर देने वाले हैं। बॉलीवुड के हाई प्रोफाइल नाम हैं।

बता दें रिया चक्रवर्ती एनसीबी की 14 दिन की हिरासत में हैं। हाल में ही कोर्ट ने रिया की बेल की अर्जी को खारिज कर दिया है। रिया भायकला जेल में बंद हैं। इसी जेल में शीना बोरा हत्याकांड की आरोपी इंद्राणी मुखर्जी भी बंद हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X