सुशांत सिंह राजपूत केस में पहली गिरफ्तारी, ड्रग्स रैकेट में चार बड़े नाम - एक एक्टर, एक फिल्ममेकर
सुशांत सिंह राजपूत केस में NCB के जांच एजेंसी के रूप में जुड़ने के बाद तफ्तीश और तेज़ी से आगे बढ़ी है और इस मामले में NCB ने अपनी पहली गिरफ्तारी भी कर ली है। गौरतलब है कि ED ने रिया के कुछ चैट्स के आधार पर इस मामले में ड्रग्स एंगल की बात सामने रखी थी।
इसके बाद ड्रग्स की लेन देन की ये सारी चैट लीक हो चुकी थीं।NCB ने इस सिलसिले में दो ड्रग डीलर्स को हिरासत में लिया था।

पूछताछ के बाद NCB ने एक ड्रग डीलर को गिरफ्तार कर लिया है। और इस ड्रग डीलर ने शौविक चक्रवर्ती का नाम अपने क्लाईंट के तौर पर कुबूल भी कर लिया है। वहीं रिपब्लिक टीवी की एक रिपोर्ट की मानें तो ड्रग डीलर के इस रैकेट में दो बड़े मंत्री, एक बड़ा एक्टर और एक फिल्ममेकर का नाम भी सामने आ रहा है।
गौरतलब है कि ड्रग्स एंगल के बाद ये केस पूरी तरह से पलट चुका है। कंगना रनौत दावा कर चुकी है कि आधे से ज़्यादा बॉलीवुड ड्रग्स पर जी रहा है। वहीं पिछले कुछ दिनों में मुंबई में लगातार बैन ड्रग्स के छापे पड़ चुके हैं जिनमें 3.5 किलो ड्रग्स बरामद भी हो चुका है।


Click it and Unblock the Notifications