एनसीबी ने करण जौहर की हाउस पार्टी को दिया क्लीन चिट, नहीं पाया गया ड्रग्स
नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की छानबीन के बीच करण जौहर के एक पुराने हाउस पार्टी का वीडियो फिर से चर्चा में आ गया था। आरोप थे कि इस पार्टी में ड्रग्स का इस्तेमाल किया गया है। इस पार्टी में दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, वरुण धवन, मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर से लेकर विकी कौशल तक शामिल रहे थे। बहरहाल, एनसीबी ने इसकी जांच की और कोई सबूत नहीं पाया।
नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने करण जौहर की पार्टी वीडियो को क्लीन चिट दे दिया है। फॉरेंसिक जांच रिपोर्ट के अनुसार, पार्टी में किसी भी तरह के ड्रग्स का सेवन नहीं किया गया था।

एनसीबी ने गुजरात के गांधी नगर एफएसएल की रिपोर्ट में वायरल वीडियो में सफेद रंग की इमेज को महज रिफ्लेक्शन ऑफ लाइट यानी रोशनी की चमक बताया गया है। साथ ही कहा कि, वीडियो में ड्रग्स जैसा कोई पदार्थ या अन्य सामग्री भी नहीं दिखी है। बता दें, नेता मनजिंदर सिंह सिरसा की शिकायत के बाद एनसीबी ने करण जौहर की पार्टी के वीडियो की फॉरेंसिक जांच की थी।


Click it and Unblock the Notifications