ड्रग्स को लेकर आर्यन खान ने बॉलीवुड एक्ट्रेस से की बात? NCB के हाथ लगी चैट्स- कोर्ट का फैसला आज
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान केस में आज कोर्ट अपना फैसला सुनाएगी। क्रूज शिप ड्रग्स केस में आर्यन खान की जमानत याचिका पर कोर्ट में सुनवाई होनी है। इससे पहले इस याचिका पर कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था। अब इस केस में एक बड़ा खुलासा हुआ है कि आर्यन खान की ड्रग चैट में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम भी सामने आया है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक क्रूज ड्रग पार्टी केस में आर्यन खान के एक चैट एनसीबी को मिली है जिसमें उनके साथ एक बॉलीवुड एक्ट्रेस शामिल है।
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान का केस वैसे ही काफी सुर्खियों में रहा है और ऐसे में एक बॉलीवुड एक्ट्रेस का नाम यदि जुड़ता है तो इस केस में सितारों की मुश्किलें कम होती नहीं दिख रही है। इंडिया टुडे की रिपोर्ट की मानें तो एनसीबी के पास ऐसी चैट है जिसमें आर्यन खान और एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच नशे को लेकर बातचीत हुई थी।

फिलहाल इस एक्ट्रेस का नाम सामने नहीं आया है लेकिन कोर्ट ने ये सबूत कोर्ट में पेश किए हैं। मीडिया रिपोर्ट का तो ये भी कहना है कि जांच एजेंसी को ड्रग पैडलर के साथ भी आर्यन खान की चैट्स मिली है जिसे वह कोर्ट में सौंप चुके हैं।

फैसला आज
आर्यन खान की किस्मत का फैसला आज आएगा। अदालत अपना फैसला सुनाएगी कि आर्यन खान को ड्रग्स केस में बेल मिलती है कि जेल। इससे पहले 14 अक्टूबर को कोर्ट ने अपना फैसला सुरक्षित रख लिया था।

2 अक्टूबर को गिरफ्तार हुए थे आर्यन खान
मुंबई से गोवा जा रहे क्रूज शिप से आर्यन खान को एनसीबी ने अरेस्ट किया था। आर्यन खान के अलावा मुनमुन धमेचा, अरबाज मर्चेंट समेत कई लोगों को एनसीबी ने ड्रग्स मामले में गिरफ्तार किया था।

बॉलीवुड ने दिया साथ
अब तक आर्यन खान को प्रकाश झा, तनीषा मुखर्जी, ऋतिक रोशन से लेकर फराह खान व अन्य बॉलीवुड सितारों ने सपोर्ट किया है।

गौरी और शाहरुख
बेटे आर्यन खान को लेकर गौरी और शाहरुख लगातार परेशान हैं। अब तक देश के बड़े वकीलों की टीम उन्होंने बेटे आर्यन केस में खड़ी कर दी है। इसके बावजूद पिछले कई दिनों से आर्यन खान जेल में हैं।


Click it and Unblock the Notifications











