बॉलीवुड ड्रग्स केस - दीपिका - सारा - श्रद्धा के फोन जब्त करने के बाद NCB ने कर दी इतनी बड़ी गलती
नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने बॉलीवुड ड्रग्स मामले में चैट लीक होने के बाद श्रद्धा कपूर, सारा अली खान, दीपिका पादुकोण और रकुल प्रीत सिंह से पूछताछ की। पूछताछ से संतुष्ट ना होने पर इन हीरोइनों का फोन भी जब्त किया गया। लेकिन अब रिपोर्ट्स की मानें तो NCB ने फिर एक गलती कर दी है।
Recommended Video
NCB ने इस सभी हीरोइनों के फोन तो जब्त किए लेकिन उनसे साईन करवाना भूल गई। खबरों की मानें तो इसके बाद NCB के अधिकारी साईन लेने श्रद्धा कपूर और सारा अली खान के घर पहुंचे।

रिपोर्ट्स की मानें तो सारा घर पर नहीं थीं और NCB ने उनके एक स्टाफ मेंबर का साईन लिया है। रिपोर्ट्स में ये भी कहा जा रहा है कि NCB को दीपिका पादुकोण, सारा अली खान, श्रद्धा कपूर और रकुल प्रीत सिंह ने एक ही जैसे बयान दिए हैं।
खबरे हैं कि इन हीरोइनों को पता था कि NCB इनसे पूछताछ करने वाला है और इसलिए सभी के स्टेटमेंट लगभग एक ही जैसे हैं। यही कारण है कि अभी किसी भी एक्ट्रेस को क्लीन चिट नहीं दिया गया है।


Click it and Unblock the Notifications