आर्यन खान के फोन से मिली आपत्तिजनक तस्वीरें, NCB ने पूछताछ के बाद ड्रग्स केस में गिरफ्तार किए चार लोग

ड्रग्स केस में शाहरूख खान के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद NCB ने इस केस में आज चार और लोगों को गिरफ्तार किया है। अब इस केस में आर्यन खान और उनके दो दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमीचा को मिलाकर कुल 16 लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। आज हुई गिरफ्तारी में शामिल चार लोग उस इवेंट मैनेजमेंट कंपनी से जुड़े हैं जो क्रूज़ पर ये पार्टी ऑर्गेनाईज़ कर रही थी।

वहीं NCB ने इस केस में अब क्रूज़ के मालिकों को भी समन भेज दिया है। हालांकि, क्रूज़ के मालिक ने पहले ही एक बयान में कहा था कि जिस समय ये पार्टी चल रही थी उस समय क्रूज़ एक चार्टर शिप की तरह काम कर रहा था। फिर भी वो जांच में पूरा सहयोग करने को तैयार हैं।

ncb-finds-objectionable-photos-in-aryan-khan-s-phone-arrests-four-more-people-linked-to-drug-case

बॉलीवुड लाईफ की एक रिपोर्ट की मानें तो जांच में आर्यन खान के फोन से कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें मिली हैं और ड्रग्स के सेवन से जुड़ी चैट भी मिली है। हालांकि, आर्यन के वकील की टीम ने इन रिपोर्ट्स को खारिज किया है। लेकिन NCB ने आर्यन की कस्टडी बढ़ाने की मांग इन्हीं आपत्तिजनक तस्वीरों के आधार पर की थी।

NCB का कहना है कि देश का युवा ड्रग्स की तरफ कैसे और किसलिए आकर्षित होता जा रहा है, इसकी जड़ खोजना बहुत ही ज़रूरी है। इन चैट्स में ड्रग पेडलर्स ने कोड में अपने नाम शेयर किए हैं जो इस पूरे केस को किसी बड़े ड्रग सिंडिकेट की तरफ ले जा सकते हैं।

क्या है NDPS का एक्ट 27

क्या है NDPS का एक्ट 27

आर्यन खान और उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट और मुनमुन धमीचा की गिरफ्तारी, NDPS के एक्ट 27 के तहत की गई है। इस एक्ट के मुताबिक नशीले पदार्थ का सेवन, या उसका पास में मिलना, गैर कानूनी है और ऐसा व्यक्ति एक आरोपी है। दोषी करार दिए जाने पर इस जुर्म के लिए कड़ी सज़ा के प्रावधान भी हैं।

क्या है ड्रग्स की बरामदगी

क्या है ड्रग्स की बरामदगी

अगर आरोपी के पास से मिली ड्रग्स की मात्रा 5 ग्राम से कम है तो ये छोटी मात्रा मानी जाती है। इसके लिए 10 हज़ार रूपये जुर्माना और एक साल की सज़ा या दोनों हो सकती है।

अगर मात्रा बड़ी है तो इसके लिए 1 लाख रूपये जुर्माना और 10 साल तक की सज़ा या दोनों भुगतनी पड़ सकती है। वहीं अगर ड्रग्स की मात्रा बहुत बड़ी है या इसे बेचा जा रहा है तो इसके लिए 1 - 2 लाख रूपये का जुर्माना और 10 - 20 साल तक की सज़ा का प्रावधान है।

क्या है ड्रग्स सेवन के प्रावधान

क्या है ड्रग्स सेवन के प्रावधान

बात करें ड्रग्स सेवन के प्रावधानों की तो अगर कोई व्यक्ति ड्रग्स का सेवन करतेे हुए गिरफ्तार किया जाता है और उसका दोष साबित होता है तो उसे 6 महीने तक की जेल की सज़ा और करीब 210,000 रूपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है। अगर व्यक्ति कोकेन, मोरफीन, MD जैसे ड्रग्स का सेवन करते पाया जाता है तो उसे 1 साल तक जेल और 20 हज़ार रूपये तक का जुर्माना भरना पड़ सकता है।

क्या आर्यन खान ने ली थी ड्रग्स?

क्या आर्यन खान ने ली थी ड्रग्स?

आर्यन खान और उनके दोस्तों की मेडिकल रिपोर्ट्स के मुताबिक उनमें ड्रग्स सेवन के कोई भी प्रमाण नहीं पाए गए हैं। हालांकि रिपोर्ट्स की मानें तो जब क्रूज़ पर रेव पार्टी के दौरान, जांच शुरू हुई तो आर्यन खान नर्वस हो गए। इसके बाद उन पर संदेह किया गया और अच्छे से तलाशी ली गई। इस तलाशी में आर्यन के पास से कुछ नहीं मिला, वहीं उनके दोस्त अरबाज़ मर्चेंट ने अपने जूतों में ड्रग्स छिपा रखी थी। हालांकि, अरबाज़ के पिता और वकील ने इन खबरों का खंडन किया है।

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद समीर वानखेड़े की तारीफ

आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद समीर वानखेड़े की तारीफ

आर्यन खान की गिरफ्तारी पर भी NCB का कहना था कि कौैन किसका बेटा है, या कितना बड़ा आदमी है इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है। हर काम कानून के दायरे में रहकर किया जा रहा है। वहीं उनकी गिरफ्तारी के बाद समीर वानखेड़े और उनकी टीम की तारीफ हो रही है। समीर वानखेड़े का नाम सुशांत सिंह राजपूत से जुड़े ड्रग्स केस में काफी तेज़ी से सुर्खियों में आया। इसके बाद रिया चक्रवर्ती से पूछताछ में मिले अहम सुरागों के बाद समीर वानखेड़े मुंबई और आसपास से ड्रग्स का नामोनिशान साफ करने में जुट चुके हैं।

कार्डेलिया क्रूज़ पर बरामद हुई ड्रग्स

कार्डेलिया क्रूज़ पर बरामद हुई ड्रग्स

आर्यन खान जिस पार्टी से गिरफ्तार हुए वहां से NCB के अरेस्ट मेमो के मुताबिक 13 ग्राम कोकेन, 5 ग्राम MD, 21 ग्राम चरस, एक्सटेसी की 22 गोलियां और 1.33 लाख रूपये बरामद हुए। इस पार्टी में करीब 600 हाई प्रोफाईल लोग मौजूद थे। इस पार्टी के टिकट काफी महंगे थे। इनकी शुरूआत 60 हज़ार रूपये से 5 लाख रूपये तक थी। इस क्रूज़ की क्षमता 1800 लोगों की है। लोगों को सोशल मीडिया पर एक किट के ज़रिए इस पार्टी के इनविटेशन भेजे गए थे। हालांकि, आर्यन खान को इस पार्टी का मेहमान बताया जा रहा है। उन्हें आमंत्रित किया गया था और उन्हें कोई टिकट नहीं खरीदनी पड़ी थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X