रिया - सुशांत ड्रग्स मामले में NCB ने कंफर्म किया सारा अली खान, रकुल प्रीत सिंह का नाम
सुशांत सिंह राजपूत - रिया चक्रवर्ती ड्रग्स केस में अब NCB ने कंफर्म कर दिया है कि रिया चक्रवर्ती ने पूछताछ में ड्रग्स लेने वालों की लिस्ट में सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम कंफर्म किया है। फिल्मीबीट को दिए एक बयान में NCB के Deputy Director केपीएस मल्होत्रा ने माना कि रिया चक्रवर्ती ने अपनी पूछताछ के दौरान सारा अली खान और रकुल प्रीत सिंह का नाम भी लिया है।
वहीं टाईम्स नाऊ की एक रिपोर्ट की मानें तो NCB अब इन हीरोइनों को समन भेजने की तैयारी कर रही है। हालांकि NCB की मानें तो फिलहाल ये तय नहीं किया गया है कि इन अभिनेत्रियों से पूछताछ की जाए या नहीं।

इस मामले में रिया चक्रवर्ती फिलहाल 22 सितंबर तक जेल में हैं। उनकी ज़मानत याचिका दो बार खारिज की जा चुकी है। उनके वकील ने कंफर्म किया है कि वो हाईकोर्ट में बेल के लिए अपील करने की जल्दी नहीं दिखाएंगे और पहले पूरे फैसले को अच्छे से पढ़ेंगे। इस मामले में शौविक चक्रवर्ती के एक स्कूल फ्रेंड सूर्यदीप सिंह को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है।
अब तक इस मामले में NCB सात लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है। वहीं जगह जगह छापे मारे जा रहे हैं। गौरतलब है कि पहले NCB ने कहा था कि इस मामले में रिया ने किसी भी बॉलीवुड सेलिब्रिटी का नाम नहीं लिया है।


Click it and Unblock the Notifications











