..................... NCB conducts raid at actress Ananya Panday’s home in Mumbai | अनन्या पांडे के घर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मारा छापा - Hindi Filmibeat

ड्रग मामला: अनन्या पांडे के घर नॉरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मारा छापा, पूछताछ के बुलाया गया कार्यालय

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो ने मुंबई में अभिनेत्री अनन्या पांडे के घर पर छापा मारा है। रिपोर्ट्स की मानें तो एनसीबी अधिकारी अनन्या के घर पर तलाशी शुरु कर चुके हैं। एक्ट्रेस को आज एनसीबी कार्यालय में पूछताछ के लिए भी बुलाया गया है। अनन्या के घर के बाद एनसीबी अधिकारी शाहरुख खान के बंगले मन्नत पर भी पहुंचे हैं। बता दें, ड्रग्स मामले में शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 17 दिनों से जेल में हैं।

Recommended Video

Shahrukh Khan के बेटे Aryan के बाद Ananya Pandey की बढ़ी मुश्किल, निकली NCB office के लिए| FilmiBeat

क्या अनन्या का कोई कनेक्शन आर्यन खान के ड्रग केस से है? इस पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिली है। गौरतलब है कि एनसीबी के हाथ आर्यन खान और एक बॉलीवुड एक्ट्रेस के बीच ड्रग को लेकर व्हॉट्सएप चैट मिली है। इसी चैट को आधार बनाकर एनसीबी ने कोर्ट से आर्यन समेत बाकी आरोपियों की रिमांड मांगी है।

ananya-panday-nbc

अब ये एक्ट्रेस अनन्या हैं या नहीं, इस संबंधित कोई खबर नहीं आई है। एनसीबी ने इस छापे को लेकर आधिकारिक रूप से कोई टिप्पणी नहीं की है। लेकिन बता दें, यह छापेमारी आर्यन खान के व्हाट्सएप चैट पर एनसीबी के बयान के एक दिन बाद हुई है।

मन्नत पहुंचे एनसीबी अधिकारी

मन्नत पहुंचे एनसीबी अधिकारी

शाहरुख के घर 'मन्नत' नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) की टीम पहुंची है। जहां पूरे बंगले की तलाशी ली जानी है। आज ही सुबह शाहरुख ने जेल जाकर आर्यन से मुलाकात की थी।

ड्रग मामले में गिरफ्तारी

ड्रग मामले में गिरफ्तारी

ड्रग्स केस में नरकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की जांच का दायरा बॉलीवुड में बढ़ता जा रहा है। बता दें, रिपोर्ट्स की मानें तो क्रूज शिप ड्रग केस में अब तक 20 लोग गिरफ्तार हो चुके हैं।

26 अक्टूबर को आर्यन की जमानत अर्जी पर सुनवाई

26 अक्टूबर को आर्यन की जमानत अर्जी पर सुनवाई

शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत याचिका को दो बार खारिज किया जा चुका है। जिसके बाद अब उन्होंने बॉम्बे हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। उनकी न्यायिक हिरासत आज समाप्त हो रही है। फिलहाल आर्यन को आर्थर रोड जेल में रखा गया है। क्रूज शिप ड्रग्स मामले में 26 अक्टूबर को आर्यन की जमानत अर्जी पर बॉम्बे हाई कोर्ट सुनवाई करेगा।

आर्यन खान ड्रग्स मामला

आर्यन खान ड्रग्स मामला

आर्यन खान केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) लगातार जमानत का विरोध कर रहा है।NCB की सभी दलीलें मुख्य रूप से वॉट्सऐप चैट पर आधारित हैं।

एनसीबी ने आर्यन खान, अरबाज मर्चेंट और मुनमुन धमेचा को ड्रग्स रखने, इससे संबंधित साजिश, इसके सेवन, खरीद और तस्करी करने के आरोप में तीन अक्टूबर को गिरफ्तार किया था। तीनों इस समय न्यायिक हिरासत में हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X