अनन्या पांडे से सोमवार को फिर होगी पूछताछ, अभी कम नहीं हुई हैं अभिनेत्री की मुसीबतें!
आर्यन खान ड्रग्स केस लगातार खबरों में है और इस वक्त उनको लेकर कुछ नए नए मामले सामने आ रहे हैँ। आर्यन खान के बाद एनसीबी ने अनन्या पांडे पर शिकंजा कसा है। बीते दिन इस मामले को लेकर अनन्या पांडे से एनसीबी ने पूछताछ की थी। एनसीबी की मानें तो सुपरस्टार शाहरुख खान के बेटे के व्हाट्सऐप चैट से जानकारी मिली है कि अनन्या पांडे से ड्रग्स अरेंज कराने को लेकर आर्यन की बात हुई थी। अब खबर आ रही है अनन्या पांडे से अभी और भी पूछताछ होगी।
खबरें हैं कि अनन्या पांडे को एनसीबी ने सोमवार को फिर से बुलाया है और इसके बाद से लगातार उनके फैंस इस पर सोशल मीडिया पर कमेंट कर रहे हैं। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, एनसीबी जानना चाहता है कि उन्होंने ड्रग्स की खरीद कैसे की और भुगतान के किस तरीके का इस्तेमाल किया गया।

अभी जो सवाल उठ रहा है वह यह है कि अनन्या पांडे को एनसीबी द्वारा हिरासत में लिया जाएगा या नहीं। फिलहाल एक्ट्रेस से व्हाट्सएप चैट्स को लेकर पूछताछ हो रही है।
अनन्या पांडे इस वक्त मुसीबत में है और कुछ दिन पहले अनन्या पांडे अपने पिता चंकी पांडे के साथ एनसीबी के ऑफिस में नजर आए थे। जाहिर है कि अनन्या पांडे और सुहाना खान काफी अच्छे दोस्त हैं और आर्यन खान भी उनके काफी करीबी हैं।
ऐसा माना जा रहा है कि अभी कई और नाम इस मामले में सामने आने वाले हैं। अनन्या पांडे इस वक्त कई शानदार फिल्मों को लेकर खबरों में है। इस वक्त विजय देवरकोंडा को साथ वो फिल्म लाइगर को लेकर बिजी हैं।


Click it and Unblock the Notifications