..................... सुशांत केस में ड्रग एंगल के बाद NCB ने किया सेलिब्रिटी ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार NCB busts celebrity drug racket in Bengaluru 3 arrest after sushant case - Hindi Filmibeat

सुशांत केस में ड्रग एंगल के बाद NCB ने किया सेलिब्रिटी ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, 3 गिरफ्तार

एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत के बाद फिल्म इंडस्ट्री में ड्रग्स को लेकर भी बहस तेज हो गई है। सुशांत केस में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की एंट्री हो चुकी है, जिसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि देश की जांच एजेंसी फिल्म इंडस्ट्री में भी ड्रग्स ऐंगल को लेकर जांच कर सकती है। हाल में ही एनसीबी ने बेंगलुरू में ड्रग रैकेट का भांडा फोड़ किया है। इस जांच में कई स्टार व वीआईपी लोगों के नाम सामने आए हैं।

एनसीबी ने बेंगलुरू में छापेमारी की जिसके बाद कई संगीतकारों व अभिनेताओं के नाम भी सामने आए हैं। प्रारंभिक जांच में भारी मांत्रा में ड्रग्स व नकद बरामद होने की खबर मिली है। एनसीबी ने तीन लोगों को इस मामले में गिरफ्तार भी किया है। इसमें टेलीविजन एक्ट्रेस अनिका डी व अन्य दो आरोपियों को एम अनुप व आर रवींद्रन को अरेस्ट किया गया है।

celebrity drug racket

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार एजेंसी ने 180 एलएसडी ब्लॉट्स के साथ 4,317 एमडीएमए गोलियां जब्त व मुंबई और बेंगलुरु में 2.2 लाख रुपये नकद बरामद किए। बताया जा रहा है कि इस मामले में रवींद्रन अहम ड्रग सप्लाइर है जो ड्रग्स की ऑनलाइन बुकिंग भी लेता है। आरोपी के फोन में 2000 नंबर सेव मिले हैं। इन नंबरों में कन्नड़ सिनेमा के करीब 10 स्टार्स का नाम शामिल हैं।

इस ड्रग्स रैकेट के बाद उम्मीद जताई जा रही है कि कई बड़े नाम सामने आ सकते हैं। बता दें हाल में ही सुशांत केस में ड्रग्स का एंगल भी सामने आया। इसके बाद ईडी व नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो जांच में जुट चुका है।

वहीं कंगना रनौत जैसी एक्ट्रेस का दावा है कि बॉलीवुड में अगर इस मामले में ज्यादा जांच की गई तो कई बड़े नाम सामने आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X