सुशांत केस: शौविक चक्रवर्ती और हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा गिरफ्तार, रिया का नाम किया कंफर्म
सुशांत सिंह राजपूत केस में NCB ने रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक चक्रवर्ती और सुशांत सिंह राजपूत के हाउस मैनेजर सैमुएल मिरांडा को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं शौविक ने रिया चक्रवर्ती का नाम ड्रग्स दलाल के रूप में कंफर्म किया है। अब इसके बाद इस मामले में रिया चक्रवर्ती की गिरफ्तारी भी की जा सकती है।
गौरतलब है कि सुशांत सिंह राजपूत केस में ड्रग्स का सारा मामला ED के रिया के ड्रग्स चैट मिलने के बाद सामने आया है। ये सारी चैट डिलीट कर दी गई थीं। और वापस निकाली गई हैं।
Recommended Video

इस मामले के सामने आने के बाद मुंबई में ड्रग्स स्कैंडल और ड्रग्स माफियाओं की धर पकड़ शुरू हुई जिसके बाद करीब 3.5 marijuana जब्त किया जा चुका है। शौविक और सैमुएल मिरांडा ने जिन ड्रग डीलर्स का नाम कंफर्म किया है उनकी भी तलाश जारी है।
इस मामले में NCB ने रिया चक्रवर्ती और सैमुएल मिरांडा के घर पर भी छापा मारा जिसके बाद शौविक और सैमुएल की गिरफ्तारी की गई है।


Click it and Unblock the Notifications