सुशांत सिंह राजपूत को ड्रग्स सप्लाई करने वाले पेडलर समेत 3 गिरफ्तार, NCB की बड़ी कार्यवाई

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत मामले में एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने सोमवार को मुंबई और गोवा से तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इन तीन में से एक सुशांत सिंह राजपूत तक ड्रग्स पहुंचाता था। यह गिरफ्तारी एनसीबी की मुंबई और गोवा टीम ने दो अलग-अलग ऑपरेशन में की है, जिसमें दो विदेशी नागरिक के साथ हेमंत साह उर्फ महरा को गिरफ्तार किया है। हेमंत साह को गोवा से गिरफ्तार किया गया है, जो सुशांत सिंह राजपूत मामले से जुड़ा हुआ है।

एनसीबी का कहना है कि हेमंत साह अनुज केशवानी और रीगल महाकाल तक ड्रग्स सप्लाई करता था। इन दोनों को एनसीबी सुशांत सिंह राजपूत मामले में गिरफ्तार कर चुकी है।एनसीबी ने हेमंत की गिरफ़्तारी पर कहा है कि उसके पास से अलग-अलग तरह के ड्रग्स मिले हैं। इससे पहले 5 मार्च को एनसीबी ने स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन पर अपनी चार्जशीट फाइल की है।

एनसीबी ने दाखिल की 62 हजार पेज की चार्जशीट

एनसीबी ने दाखिल की 62 हजार पेज की चार्जशीट

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग्स एंगल की जांच कर रही एनसीबी (नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो) ने 62,000 पेज की चार्जशीट फाइल की है। समाचार एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट की माने तो एनसीबी की ओर से दायर की गई चार्जशीट की हार्ड कॉपी 12000 पेज और डिजिटल फॉर्मेट में 50,000 पेज हैं। इस चार्जशीट में रिहा चक्रवर्ती और उसके भाई समेत शौविक चक्रवर्ती समेत 33 आरोपितों के नाम भी शामिल हैं।

 रिया चक्रवर्ती का नाम भी है शामिल

रिया चक्रवर्ती का नाम भी है शामिल

NCB ने अपनी चार्जशीट में रिहा चक्रवती समेत 33 दूसरे लोगों को आरोपित कहा गया है, जिसमें रिहा के भाई शौविक चक्रवर्ती, अनुज केस्वानी, आजम शेक जुनमान, क्षितिज प्रकाश, संकेत पटेल, परमजीत आनंद शामिल हैं। 62,000 पेज की चार्ज शीट में बैंक ट्रांसजेक्शन, व्हाट्सऐप चैट और 200 गवाहों के बयान शामिल हैं।

सुर्खियों में है चार्जशीट

सुर्खियों में है चार्जशीट

सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले में ड्रग्स कनेक्शन पर एनसीबी की चार्जशीट खूब सुर्खियो में है। मुंबई में 1993 में हुए बम ब्लास्ट में जांच एजेंसी ने 10,000 पेज की चार्जशीट दाखिल की थी, जिसमें 189 आरोपितों के नाम शामिल थे। इस आतंकी हमले में 257 लोगों की जान गई थी। इसके साथ ही 26/11 के आतंकी हमले में मुख्य आरोपित अजमल कसाब के खिलाफ 11,500 पेज की चार्जशीट दाखिल की गई थी।

 सुशांत सिंह राजपूत की मौत

सुशांत सिंह राजपूत की मौत

बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को मुंबई में ब्रांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। सुशांत की मौत मामले की जांच सीबीआई कर रही है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X