Wedding Album: 23 साल की उम्र में दुल्हन बनी नजमा अप्पी, कंगना की मिमिक्री करने वाली हसीना का ये है दूल्ह

Saloni Gaur

Saloni Gaur Wedding: लॉकडाउन में नजमा अप्पी और कंगना के मिमिक्री वीडियो के हर किसी के दिलों पर छा जाने वाली सलोनी गौर ने अचानक से अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर किसी को सरप्राइज कर दिया है। मजह 23 साल की उम्र में सलोनी गौर ने लल्लनटॉप के पत्रकार रजत सैन के साथ सात फेरे ले लिए हैं। शादी की तस्वीरें सामने आते ही फैंस इस जोड़ी को खूब बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहे हैं।

कॉमेडियन और कंटेंट क्रिएटर सलोनी गौर की शादी की तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो गई हैं। सलोनी गौर ने 20 अक्टूबर 2023 को रजत के साथ शादी की। कॉमेडियन ने वेडिंग फोटोज शेयर कर शादी की अनाउंसमेंट की। शादी की तस्वीरों में सलोनी पति रजत के प्यार में खोई दिखीं। सलोनी ने वेडिंग पिक्चर्स शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "हमारे माता-पिता ने 'हां' कह दिया और दादी ने कहा, 'करनी तो तुझे अपने मन की ही है।'"

खूबसूरत शादी की तस्वीरों में सलोनी अपने पति रजत के साथ पोज देती नजर आईं। लाल जोड़े में सलोनी बहुत ही खूबसूरत लग रही थीं। एन्फ्लुएंसर ने लाल रंग का लहंगा पहना था, जिसे उन्होंने चोकर, मांगटीका, इयररिंग्स, कंगन और कलीरें से पूरा किया था। मिनिमल मेकअप और ब्राइडल ग्लो ने सलोनी के चेहरे पर चार-चांद लगा दिया था। वहीं, उनके दूल्हे राजा रजत क्रीम कलर की शेरवानी में अपनी लेडी लव के साथ जच रहे थे।

सलोनी गौर की अचानक शादी से उनके फैंस थोड़े हैरान दिखे। खैर, सभी ने कमेंट बॉक्स में सलोनी और रजत को शादी की बधाइयां दीं। बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने सलोनी और रजत को विश करते हुए हार्ट इमोजी के साथ कमेंट में लिखा, "बहुत-बहुत बधाई हो।" एक्ट्रेस जरीन खान ने भी कपल को हार्ट इमोजी के साथ शादी की बधाई दी। इसके अलावा डॉली सिंह और टेरेंस लुईस ने भी उन्हें विश किया।

सलोनी गौर एक फेमस कंटेंट क्रिएटर हैं, जो 'नज़मा अप्पी' के नाम से बनाए गए वीडियो से मशहूर हुईं। सलोनी को कंगना रनोट की मिमिक्री के लिए भी जाना जाता है। यूट्यूब पर सलोनी का Salonayyy नाम से YOUTUBE चैनस है, जिसके 5.67 मिलियन सब्सक्राइबर्स हैं। इंस्टाग्राम पर उन्हें 1.3 मिलियन लोग फॉलो करते हैं। इसके अलावा सलोनी वेब सीरीज 'भाई बहन वर्सेज द वर्ल्ड', 'अनकॉमन सेंस विद सलोनी' और 'कैम्पस डायरीज' में भी नजर आ चुकी हैं।

Read more about: saloni gaur bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X