'हिंदू लड़कियों को टार्गेट कर रहा है, बच्चे पैदा करके..' आमिर खान की तीसरी शादी पर भड़की नाजिया सनातनी
Nazia Khan On Aamir Khan Third Marriage: सुपरस्टार आमिर खान इन दिनों अपनी तीसरी शादी को लेकर काफी सुर्खियों में हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार बताया जा रहा है कि आमिर खान अपनी नई गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी की प्लानिंग कर रहे हैं। अब ये मुद्दा आमिक खान की पर्सनल लाइफ से हटकर नेशनल और समाजिक मुद्दा बन चुका है जिसपर तमाम लोग अपनी अपनी राय शेयर कर रहे हैं।

आमिर खान पर भड़की नाजिया सनातनी
इस कड़ी में अब बीजेपी नेता नाजिया खान का नाम भी जुड़ चुका है। आमिक खान की तीसरी शादी पर नाजिया खान का गुस्सा फूटा है। खासकर उन्होंने आमिर को बार बार हिंदू लड़कियों से शादी करने को लेकर अपनी भड़ास निकाली है।
बार बार हिंदू लड़की से शादी और बच्चे
नाजिया खान ने कहा, "पहली बीवी हिंदू, दूसरी बीवी हिंदू, तीसरी बीवी हिंदू। अब तीसरी को भी छोड़ेगा जब एक बच्चा पैदा करवा देगा। आखिर आमिर खान इतना बड़ा एक्टर है देश विदेश मुस्लिम कंट्रीज सभी जगह जाता है जब तीन बार प्यार हुआ एक बार भी उसे मुसलमान से प्यार नहीं हुआ? कैसे प्यार है? ये तो मतलब लग रहा है कि टार्गेटेड है कि उसको हिंदू से ही प्यार करना है हिंदू से ही शादी करना है कि फिर हिंदू बेटी को ही एक बच्चा देकर के फिर उसको ही तलाक देना है। उसका बस हिंदू लड़की ही पसंद आती है। तो जब हिंदू लड़की ही पसंद आती है तो फिर खुद हिंदू क्यों नहीं बन जाता है।"
कौन है नाजिया खान?
नाजिया एलाही खान, जिन्हें नाजिया सनातनी के नाम से भी जाना जाता है, बीजेपी से जुड़ी नेता, वरिष्ठ वकील और सार्वजनिक वक्ता हैं। उन्हें अक्सर पार्टी के अल्पसंख्यक चेहरे के रूप में पेश किया जाता है, लेकिन वह हिंदू राष्ट्रवादी मुद्दों पर अपने कट्टर रुख के लिए ज्यादा जानी जाती हैं। पिछले कुछ सालों में वह देशभर में हिंदू कार्यकर्ता आयोजनों में नियमित वक्ता बन चुकी हैं।
खान ने बार-बार इस्लामिक प्रथाओं जैसे हलाला, मदरसों, वक्फ बोर्ड और कथित "लव जिहाद" के खिलाफ बोलती रही हैं। अपने भाषणों में उन्होंने हिंदू दर्शकों को उन चीजों के बारे में चेतावनी दी है, जिन्हें वह जनसांख्यिकीय और सांस्कृतिक खतरे के रूप में देखती हैं। इसके अलावा, वह "गज़वा-ए-हिंद" जैसी चरमपंथी और साजिश पर आधारित कथाओं को भी बढ़ावा देती रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications