अटली की शाहरुख खान स्टारर फिल्म में हुई इस एक्ट्रेस की एंट्री? किंग खान के साथ करेंगी रोमांस!

सुपरस्टार शाहरुख खान ने फिल्मों से लंबा ब्रेक क्या लिया उनके फैंस इस समय उनकी किसी भी फिल्म के लिए बेताब हैं। अक्सर किसी ना किसी तरह की खबरें सामने आती रहती हैं और कुछ समय से लगातार निर्देशक अटली को लेकर खबरें आ रहीं हैं कि शाहरुख खान के साथ वो एक बड़ा धमाका करने वाले हैं। गौरतलब है कि इस फिल्म को लेकर चर्चाएं काफी समय से हैं और अब पता चला है कि इस फिल्म में कौन सी एक्ट्रेस नजर आने वाली है।

खबरों की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ अभिनेत्री नयनतारा रोमांस करती हुईं नजर आने वाली हैं। हालांकि इस फिल्म को लेकर अभी किसी तरह का ऐलान नहीं हुआ है लेकिन काफी जल्दी अटली इस फिल्म का आधिकारिक ऐलान कर सकते हैं।

shahrukh khan, शाहरुख खान

बता दें कि शाहरुख खान के साथ अटली पहली किसी फिल्म का हिस्सा बनने जा रहे हैं। शाहरुख खान की ये फिल्म काफी चर्चा में है और पता चला था कि इस फिल्म में डबल रोल निभाने वाले हैं।

दरअसल इस फिल्म में वो ही पिता होंगे और वो ही पुत्र होंगे। लगातार आ रही खबरों ने फिल्म को लेकर काफी खुलासे पहले ही कर दिए हैं।

किया था इंकार

किया था इंकार

कुछ समय पहले इस फिल्म को लेकर खबर आई थी कि नयनतारा ने शाहरुख खान के साथ किसी करणवश काम करने से मना कर दिया है। हालांकि ये बात अब साबित हो चुकी है कि वो सिर्फ एक अफवाह मात्र थी। वो फिल्म करने जा रही हैं।

सुपरस्टार हैं

सुपरस्टार हैं

शाहरुख खान तो काफी बड़े सुपरस्टार हैं ये तो सभी जानते हैं लेकिन नयनतारा को साउथ सिनेमा की लेडी सुपरस्टार से जाना जाता है। यही कारण है कि अटली इस फिल्म से उनका नाता जोड़ना चाहते हैं।

सान्या मल्होत्रा

सान्या मल्होत्रा

खबर आ रही है कि शाहरुख खान और नयनतारा के अलावा इस फिल्म में सान्या मल्होत्रा और सुनील ग्रोवर भी नजर आने वाले हैं जिनके किरदार काफी दमदार होंगे। सान्या मल्होत्रा ने फिल्म दंगल से प्रसिद्धि हासिल की थी।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट पर शाहरुख खान इस समय सिद्धार्थ आनंद की फिल्म पठान को लेकर बिजी हैं और इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग जारी है।

रॉ एजेंट की भूमिका

रॉ एजेंट की भूमिका

शाहरुख खान इस फिल्म में एक रॉ एजेंट की भूमिका में होंगे और इसके लिए वो काफी समय से तैयारी कर रहे हैं। शाहरुख खान काफी मेहनत कर रहे हैं।

जल्दबाजी नहीं करेंगे

जल्दबाजी नहीं करेंगे

शाहरुख खान ने फिल्म जीरो के बाद से किसी फिल्म में काम नहीं किया है। उनका कहना था कि वो किसी स्क्रिप्ट को लेकर जल्दबाजी नहीं करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X