अटली निर्देशित शाहरुख खान की फिल्म में नयनतारा होंगी लीड एक्ट्रेस? धमाकेदार होगा प्रोजेक्ट!
सुपरस्टार शाहरुख खान के फैंस लगातार उनकी फिल्म का इंतजार कर रहे हैँ। इस समय वो फिल्म पठान के अलावा कई प्रोजेक्ट्स को चर्चा में है। बता दें कि शाहरुख खान की एक फिल्म को लेकर अब अपडेट आई है जो कि अटली निर्देशित करने वाले हैं। इस फिल्म को लेकर गॉशिप गलियारों से खबरें आती रहीं हैं लेकिन अब सबसे बड़ी अपडेट आई है। दरअसल अब इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस को लेकर एक खबर आई है।
पिंकविला की मानें तो इस फिल्म में शाहरुख खान के साथ नयनतारा नजर आएंगी। साउथ की मशहूर एक्ट्रेस नयनतारा शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में रोमांस करती हुईं नजर आने वाली हैं।

कई रिपोर्ट्स् हैं जिसमें इस बात का दावा किया गया है कि नयनतारा पहले ही इस फिल्म के लिए फाइनल की जा चुकी हैं। खबर तो है कि इस फिल्म के लिए स्टार्स ने तैयारियां भी शुरु कर दी हैं और नयनतारा अपने किरदार के लिए काफी मेहनत कर रहीं हैं।
अटली की फिल्म और नयनतारा को लेकर फिलहाल किसी तरह का आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। वर्कफ्रंट की बात करें तो शाहरुख खान इस समय फिल्म पठान की शूटिंग में बिजी हैं।
बता दें कि शाहरुख खान के साथ इस फिल्म में दीपिका पादुकोण नजर आने वाली हैं जबकि जॉन अब्राहम निगेटिव रोल में होंगे। शाहरुख खान अब आने वाले साल में एक के बाद एक कई धमाकेदार फिल्मों का हिस्सा बनने वाले हैँ। वो किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहते हैं।


Click it and Unblock the Notifications