..................... अटली से इसलिए नाराज हैं नयनतारा? Nayanthara upset with Jawan Director Atlee? Will not be a part of any Bollywood film now! - Hindi Filmibeat

Nayanthara- अटली से इसलिए नाराज हैं नयनतारा? अब किसी बॉलीवुड फिल्म का नहीं बनेंगी हिस्सा!

nayanthara, atlee

जवान में शाहरुख खान के बाद अगर किसी की सबसे ज्यादा चर्चा है तो वो हैं अभिनेत्री नयनतारा। जिस तरह से स्क्रीन पर आकर वो छाई हैं, सभी को पसंद आया है। हालांकि जो रिपोर्ट्स आ रही हैं वो काफी हैरान करने वाली हैं।

पता चला है कि नयनतारा जवान फिल्म के निर्देशक अटली से काफी नाराज हैं। रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि फिल्म में उनरी भूमिका को जिस तरह से प्रजेंट किया गया है वो नयनतारा को पसंद नहीं आया है।

चर्चा ये भी है कि अब नयनतारा कभी किसी बॉलीवुड फिल्म का हिस्सा नहीं बनेंगी। इस फिल्म ने रिलीज होकर बवाल काटा हुए है और अब तक 907 करोड़ का वर्ल्डवाइड बिजनेस फिल्म ने किया है।

बॉलीवुड डेब्यू से खुश नहीं हैं नयनतारा?

नयनतारा तमिल की काफी बड़ी एक्ट्रेस हैं और कई फिल्मों में उन्होने लीड रोल्स भी किए हैँ। हिंदुस्तान टाइम्स की मानें तो वो किसी हिंदी प्रोजेक्ट को साइन करने के मूड में नहीं हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि जवान में नयनतारा की भूमिका कुछ काट दी गई थी जिसकी वजह से वो नाराज थीं।

कहा ये भी जा रहा है कि दीपिका पादुकोण के किरदार ऊपर बढ़ाया गया जबकि नयनतारा का रोल काटा गया। यही कुछ कारण हैं जिसकी वजह से नयनतारा नाराज हैं और अब किसी हिंदी प्रोजेक्ट का वो हिस्सा नहीं बनने के बारे में सोच रही हैं।

जवान के बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात करें तो लगातार फिल्म अच्छी कमाई कर रही है और काफी जल्दी ये 1000 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है। शाहररुख खान इसके बाद डंकी का हिस्सा बनेंगे।

Read more about: nayanthara atlee
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X