..................... शाहरुख खान की जवान नहीं, इस फिल्म से अपनी हिंदी डेब्यू करने वाली हैं नयनतारा | Nayanthara to make her Hindi debut with Connect, before Shahrukh Khan’s 'Jawaan' release - Hindi Filmibeat

Shahrukh Khan की जवान नहीं, इस फिल्म से अपनी हिंदी डेब्यू करने वाली हैं Nayanthara

nayanthara-to-make-her-hindi-debut-with-before-shahrukh-khan-s-jawaan-release

Nayanthara Debut: तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज़ होने के बाद, नयनतारा की तमिल हॉरर थ्रिलर फिल्म 'कनेक्ट' को जनता का अपार प्यार मिल रहा है। खास बात है कि फिल्म 30 दिसंबर को हिंदी में भी रिलीज होने के लिए पूरी तरह से तैयार है। कोई शक नहीं कि दर्शक नयनतारा को हिंदी में डेब्यू करते हुए देखने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

माना जा रहा था कि सुपरस्टार नयनतारा शाहरुख खान की फिल्म जवान के साथ हिंदी फिल्मों में डेब्यू करेंगी, लेकिन अब उनकी 'कनेक्ट' को भी हिंदी में लाया जा रहा है। कोई शक नहीं कि ये उनके फैंस के लिए एक ट्रीट होगा।

तमिल इंडस्ट्री में नयनतारा की बड़ी फैन फॉलोइंग है, वहीं अब हिंदी सिनेमा दर्शक भी शाहरुख खान के साथ उनकी जोड़ी बनने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिलहाल 'कनेक्ट' की रिलीज के साथ, दर्शकों को 30 दिसंबर को सिनेमाघरों में उनकी पहली फिल्म देखने को मिलेगी।

राउडी पिक्चर्स के तहत विग्नेश शिवन द्वारा निर्मित, 'कनेक्ट' अश्विन सरवनन द्वारा निर्देशित है। फिल्म में नयनतारा, सत्यराज, अनुपम खेर और विनय राय हैं। यह फिल्म अश्विन सरवनन और काव्या रामकुमार द्वारा लिखी गई है और 22 दिसंबर को तमिल, तेलुगु और मलयालम में रिलीज़ की गई है और 30 दिसंबर को हिंदी में रिलीज़ होगी।

वहीं, 'जवान' की बात करें तो शाहरुख खान, नयनतारा, विजय सेतुपति स्टारर ये फिल्म 2 जून 2023 को रिलीज होने वाली है। फिल्म का निर्देशन कर रहे हैं अटली। फिल्म की शूटिंग हैदराबाद और मुंबई में चल रही है। जवान का फर्स्ट लुक पोस्टर भी रिलीज किया जा चुका है, जिसे फैंस ने बेहद पसंद किया था। शाहरूख की इस फिल्म से फैंस को काफी उम्मीदें हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X