Nayanthara ने जुड़वां बच्चों की तस्वीर साझा कर हिलाया इंटरनेट, पहले जन्मदिन पर क्यूट पोस्ट वायरल

नयनतारा फिल्म जवान के बाद से हर तरफ मशहूर हो गई हैं और अब हिंदी भाषी क्षेत्र में भी लोग उनको जानने लगे है। इस वक्त वो अपनी फिल्म नहीं बल्कि बच्चों को लेकर खबरों का हिस्सा है।
दरअसल 26 सितंबर को उनको जुड़वां बच्चों का जन्मदिन था और इस मौके पर एक बेहतरीन पोस्ट सामने आई थी। इस पोस्ट में उनके साथ उनके पति और फिल्म निर्माता विग्नेश शिवन नजर आ रहे हैं। नयनतारा के जुड़वां बच्चों का नाम उइर और उलाग है।
नयनतारा और विग्नेश ने पिछले साल सरोगेसी के जरिए अपने बेटों का स्वागत किया। 26 सितंबर को नयनतारा ने अपने जुड़वा बच्चों की तस्वीरों की एक सीरीज शेयर की थी।
नयनतारा ने इसपर लिखा है, "एन मुगम कोंडा। एन उयिर. एन गुनाम कोंडा... एन उलाग (हमारे प्यारे लड़कों के साथ हमारी तस्वीरें पोस्ट करने के लिए लंबे समय तक इंतजार किया गया)। जन्मदिन मुबारक हो प्यारे बेटे उयिर रूद्रो नील और उलाग दैविक।"
जैसे ही उनकी ये पोस्ट सामने आई लोग लगातार रिएक्ट कर रहे हैं और बच्चों को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैँ। एक ने लिखा है, ''एक बच्चा अम्मा जैसा और दूसरा बच्चा अप्पा जैसा।'' एक ने लिखा, ''भगवान करे लड़के और यह परिवार कितने सुंदर हैं।''
एक ने लिखा, ''एक नयन जैसा दिखता है और एक विक्की अन्ना जैसा दिखता है।'' एक ने लिखा, ''कितना प्यारा है तुमसे प्यार करता हूँ बेबी।'' इस तरह से लोग लगातार अपना प्यार बरसा रहे हैं और बच्चों को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैँ। हालांकि नयनतारा ने किसी भी यूजर को किसी तरह का जवाब नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए ये तस्वीरें जो कि सामने आकर वायरल हो रही हैं..


Click it and Unblock the Notifications